विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खट्टर की ताजपोशी में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

By manoj yadavEdited By:
Published: Wed, 22 Oct 2014 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 09:36 AM (IST)

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास होगा। खट्टर की ताजपोशी में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़ [यशपाल शर्मा]। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास होगा। खट्टर की ताजपोशी में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अनेक केंद्रीय मंत्रियों के आने की उम्मीद है, वहीं भाजपा शासित राज्यों के अनेक मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

राज्य में भाजपा पहली बार अपने दम पर सत्ता संभालने जा रही है, इसलिए धमाकेदार जीत के बाद सत्ता का आगाज भी धूम-धड़ाके के साथ होगा। शपथ ग्रहण समारोह स्थल पंचकूला का ताऊ देवीलाल स्टेडियम पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा दिखेगा। सरकारी मशीनरी व पार्टी नेताओं ने स्टेडियम को चमकाने का काम शुरू कर दिया है। स्टेडियम में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। करनाल से विधायक मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री पद की शपथ कर्णनगरी करनाल के सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में ही लेना चाहते थे, लेकिन बात सिरे चढ़ नहीं पाई।

राज्यपाल के सरकार बनाने का आमंत्रण देने के बाद भाजपा के राज्य संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, नारायणगढ़ के विधायक नायब सैनी, पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा और प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम का जायजा लिया।

भाजपा नेताओं और विधायकों ने पंचकूला के डीसी एसएस फुलिया को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर ही मुख्य सचिव शकुंतला जाखू ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक बुलाई है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिवाली के बाद ही दिया जाएगा। स्टेडियम की व्यवस्था सुधारी जा रही है। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों से शपथ समारोह में भाग लेने का आग्रह करेगा।

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भी तैयारी पर चर्चा

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी प्रो.जगदीश मुखी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सह प्रभारी डा. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, प्रो. रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़ और प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने भागीदारी की।

पढ़ें: संघ प्रचारक व मोदी के करीबी हैं मनोहर लाल

पढ़ें: हरियाणा: भाजपा के पहले सीएम होंगे मनोहर लाल, 26 को लेंगे शपथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।