विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसदीय बोर्ड करेगा दिल्‍ली के सीएम पद का फैसला: राजनाथ

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 18 Jan 2015 05:42 PM (IST)

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वि राम लगाने की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार का फैसला

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वि राम लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार का फैसला अभी नहीं किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पर कोई भी अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड ही करेगा।

दो बार भाजपा अध्यक्ष रहे राजनाथ ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार कभी घोषित करती है और कभी नहीं करती। गौरतलब है कि किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद उनका गुरुवार को पार्टी आफिस में स्वागत किया गया था। इस दौरान उन्हें सीएम प्रत्याशी के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया था। इसके बाद अटकलें यह लगाई जा रही थीं कि वही दिल्ली में भाजपा की भावी सीएम होंगी। हालांकि उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए अमित शाह ने भी यह साफ कर दिया था कि सीएम पद के बारे में फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड लेगा।

पढ़ें: किरण बेदी को जनता मुकाबले में नहीं मानती: केजरीवाल

कांग्रेस ने साधा किरण पर निशाना, बताया पद की भूखी

भाजपा में शामिल होने से पहले किरण बेदी ने नहीं की कोई चर्चा: अन्ना