विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की बैठक आज, सीएम पद की प्रत्याशी होंगी किरण!

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Mon, 19 Jan 2015 02:35 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज शाम 7 बजे होगी। बैठक में भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर सकती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए किरण बेदी के नाम पर भी मोहर लगाई जा सकती है। भाजपा

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज शाम 7 बजे होगी। बैठक में भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर सकती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए किरण बेदी के नाम पर भी मोहर लगाई जा सकती है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड की बैठक में आज ही सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है। दिल्ली में 21 जनवरी को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। बैठक में किरण बेदी की भूमिका पर भी निर्णायक निर्णय लिया जा सकता है।

भाजपा ने दिल्ली में पिछला विधानसभा चुनाव डॉ. हर्षवर्धन को आगे रखकर लड़ा था। वहीं, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव में पार्टी ने किसी को भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था।

पढ़ें : केजरीवाल ने कहा, जनता नहीं मानती बेदी को मुकाबले में

पढ़ें : कांग्रेस ने साधा किरण बेदी पर निशाना, बताया पद की भूखी

समय की पाबंद बेदी, हर्षवर्धन के लिए भी नहीं रुकी