विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी का फैसला नहीं होगा वापस, जनता साथ : जेटली

By Digpal SinghEdited By:
Updated: Tue, 22 Nov 2016 03:17 PM (IST)

वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि नोटबंदी का फैसला देशहित में लिया गया है और हम इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। नोटबंदी के फैसले पर सरकार और विपक्ष किसी भी तरह से समझौते के मूड में नहीं दिख रहे हैं। एक तरफ विपक्ष सड़क से लेकर संसद तक इस मामले में हंगामा कर रहा है, दूसरी तरफ सरकार इसे देशहित में लिया गया फैसला बताकर वापस लेने से साफ इनकार कर रही है।

भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में मंगलवार सुबह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, 'हम कई बार कह चुके हैं कि नोटबंदी पर बहस के लिए तैयार हैं।' उन्होंने कहा, यह बहुत बड़ा निर्णय है और ऐसा फैसला लेने के लिए सरकार को बहुत हिम्मत की जरूरत थी।

नोटबंदी के फैसले से देश की जनता को हो रही परेशानी को लेकर विपक्ष संसद और सड़क दोनों जगह जोरदार हंगामा कर रहा है। सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लेने की बात कही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से राय मांगी है। उन्होंने अपने NM App पर सीधे जनता से राय मांगी है।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी को कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत एवं सतत लड़ाई की शुरुआत बताया।

पढ़ें : गांव तक नए नोट सुनिश्चित करने में जुटी सरकार और भाजपा

जेटली ने कहा कि नोटबंदी का फैसला देशहित में लिया गया है और हम इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, पूरा देश फैसले का स्वागत कर रहा है। ये एक ऐतिहासिक कदम है। पिछले 70 साल से जो सामान्य (चलता है) चल रहा था उसे रोककर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया सामान्य (चलता है) गढ़ा।

जानें इन ताकतवर नेताओं के हाथ में रहता है कौन सा मोबाइल


पढ़ें : जेटली ने बताया नहीं आएगा 1000 रुपये का नोट, नया नोट लाने की सरकार की कोई योजना नहीं

उन्होंने कहा, कुछ लोग इस फैसले के प्रति लोगों को बर्गलाने के लिए तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि नोटबंदी के फैसले के बारे में वित्त मंत्री को भी नहीं पता था, फिर वही लोग कहते हैं कि इस फैसले के बारे में बीजेपी को पहले से पता था, दोनों बातें एक साथ कैसे हो सकती हैं।

उन्होंने कहा, अगले कुछ हफ्तों के लिए हम कृषि क्षेत्र की तरफ ध्यान लगाना चाहते हैं। रबी की फसल का सीजन आने वाला है।

कालेधन के खिलाफ कार्यवाही करने पर बीजेपी संसदीय दल ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बधायी प्रस्ताव पास किया।

वित्त मंत्री जेटली की दो टूक, कहा- नोट बंदी पर रोल बैक का सवाल नहीं