यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद नहीं बचाई जा सकी महिला यात्री की जान
ओमान एयरवेज के एक विमान की गोवा के दाबोलिन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाए जाने के बाद भी एक यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी। यह विमान मस्कट से चेन ...और पढ़ें

पणजी (पीटीआई)। मस्कट से चेन्नई जा रहे विमान की गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद भी एक पैसेंजर की जान नहीं बचाई जा सकी। इस विमान को एक महिला यात्री की तबियत अचानक खराब होने के बाद सुबह सात बजे दाबोलिन एयरपोर्ट पर उतारा गया था। दाबोलिन एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेश नेगी के मुताबिक मस्कट से चेन्नई जा रहेे आेमान एयरवेज के इस विमान में एक महिला यात्री ने बीच सफर में अपनी तबियत बिगड़नेे की खबर क्रू मैंबर्स को दी थी।
इसके बाद विमान की दाबोलिन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। लेकिन जब तक डॉक्टर महिला का इलाज शुरू करते तब तक उसकी मौत हो गई। दाबोलिन एयरपोर्ट पर डॉक्टरों के दल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गोवा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उनके मुताबिक महिला को दाबोलिन के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था, वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अभी तक इस महिला की पहचान को उजागर नहीं किया गया है।