विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सीएम पद से इस्‍तीफा देकर गलती की, लेकिन गुनाह नहीं किया'

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 13 Jan 2015 08:43 PM (IST)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ मतदाताओं को लुभाने में लग गई हैं। इस मैदान में सबसे पहले उतरी आम आदमी पार्टी भी लगातार मतदाताओं से संपर्क साध रही है। आप के निशाने पर एक ओर जहां भाजपा है वहीं दूसरी ओर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ मतदाताओं को लुभाने में लग गई हैं। इस मैदान में सबसे पहले उतरी आम आदमी पार्टी भी लगातार मतदाताओं से संपर्क साध रही है। आप के निशाने पर एक ओर जहां भाजपा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में पहला पाठ यह सीखा है कि कभी इस्तीफा नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से जनता नाराज हो जाती है।

इस दौरान उन्होंने आप पर हो रहे विरोधियों के हमले पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है भाजपा के पास दिल्ली चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है, वह सिर्फ अपने झूठे दावों पर चुनाव में उतरी है। विरोधियों द्वारा बार-बार केजरीवाल को भगोड़ा कहने पर उन्होंने कहा कि सीएम पद से इस्तीफा देकर उन्होंने गलती जरूर की है, लेकिन कोई गुनाह नहीं किया है।

दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल, सात को चुनाव और दस को नतीजे

इस दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल कांग्रेस नेता अजय माकन के इस बयान का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि 49 दिन की सरकार दिल्ली हुई बेहाल। केजरीवाल ने कहा कि हम राजनीति में नए आए हैं और धीरे-धीरे सीख रहे हैं।