विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की हुई कृष्णा, अलापा 'कांग्रेस मुक्‍त भारत' का राग

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Mon, 19 Jan 2015 05:04 PM (IST)

अन्ना की सहयोगी किरण बेदी, आप की वरिष्ठ नेता शाजिया इल्मी, आप के बागी विनोद कुमार बिन्नी के बाद अब कांग्रेस का बड़ा चेहरा कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। कृष्णा तीरथ ने आज दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की मौजूदगी में औपचारिक रूप से

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा में शामिल होते ही पूर्व कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का राग अलापना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में इसलिए शामिल हुई हैं ताकि आम जनता की भलाई के कामों को वह आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए ही भाजपा में आई हैं।

कांग्रेस से टिकट न मिलने पर कृष्णा ने किया भाजपा का रुख

किरण पर दिए बयान पर मनोज तिवारी ने दी सफाई

अन्ना की सहयोगी किरण बेदी, आप की वरिष्ठ नेता शाजिया इल्मी, आप के बागी विनोद कुमार बिन्नी के बाद अब कांग्रेस का बड़ा चेहरा कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। कृष्णा तीरथ ने आज दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अमित शाह से मिली कृष्णा

संप्रग-2 सरकार में महिला विकास मंत्री रही कृष्णा तीरथ आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलीं। शाह से मिलने के बाद कृष्णा तीरथ ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। दिल्ली की राजनीति में पकड़ रखने वाली कृष्णा तीरथ चार बार विधायक रह चुकी हैं।

पढ़ें : केजरीवाल ने कहा, जनता नहीं मानती बेदी को मुकाबले में

पढ़ें : कांग्रेस ने साधा किरण बेदी पर निशाना, बताया पद की भूखी

समय की पाबंद बेदी, हर्षवर्धन के लिए भी नहीं रुकी