विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे में हिंदी को दिया जाएगा बढ़ावा

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Thu, 08 Jan 2015 09:38 AM (IST)

उत्तर रेलवे के सभी कार्यालयों में हिंदी को बढ़ावा दिया जाएगा। अधिकारियों को फाइलों पर हिंदी में टिप्पणी करने को कहा गया है। कार्यालयों में नामपट व सूचनापट अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी होंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। उत्तर रेलवे के सभी कार्यालयों में हिंदी को बढ़ावा दिया जाएगा। अधिकारियों को फाइलों पर हिंदी में टिप्पणी करने को कहा गया है। कार्यालयों में नामपट व सूचनापट अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी होंगे।

उत्तर रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक अजय कुमार पुठिया ने अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में ज्यादा से ज्यादा काम करने को कहा है।

बड़ौदा हाउस में आयोजित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक में महाप्रबंधक ने सभी विभागों व कार्यालयों में लगे नामपट, सूचनापट, पत्र, मुहर हिंदी में भी रखने को कहा। दौरा कार्यक्रम, अवकाश के लिए आवेदन व यात्र भत्ता बिल भी हिंदी में बनाने को कहा है।

उत्तर रेलवे के मुख्य राजभाषा अधिकारी का कहना है कि अंग्रेजी-हिंदी में तैयार शब्दावली रेलवे की वेबसाइट पर अपलोड है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 151 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

पढ़ें : अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन आयोजित करेगा न्यू जर्सी

पढ़ें : गोवा में हिंदी बोलने पर पत्रकार को पुलिस ने पीटा