विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरहान वानी के बाद महमूद गजनवी बना हिजबुल मुजाहिदीन का नया कमांडर

By Manish NegiEdited By:
Updated: Wed, 13 Jul 2016 12:01 PM (IST)

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने बुरहानी वानी की मौत के बाद महमूद गजनवी को नया कमांडर नियुक्त किया है।

News Article Hero Image

जम्मू, (जेएनएन)। कश्मीर में सेना के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद इस आतंकी संगठन ने अपना नया कमांडर नियुक्त कर दिया है।

मंगलवार को हिजबुल के कमांडर काउंसिल की बैठक में महमूद गजनवी को नया कमांडर नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ कमांडर सैयद सलाहुद्दीन ने गुलाम कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में हिज्ब की कमांडर काउंसिल की बैठक बुलाई। इसमें बुरहान को श्रद्घांजलि देते हुए आतंकी कमांडरों ने सर्वसम्मति से कश्मीर में ऑपरेशनल कमांडर महमूद गजनवी को बनाने का फैसला लिया।

अमेरिका ने पाक को लगाई लताड़- कहा, कश्मीर भारत का आतंरिक मामला

इस बैठक में सैयद सलाहुद्दीन ने कहा, 'हम बुरहान के बलिदान को बर्बाद करने की अनुमति नहीं देंगे। बुरहान के इस मिशन को उसके निष्कर्ष तक ले जाया जाएगा।'

कश्मीर हिंसा में अब तक 35 की मौत

बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा में अब तक 35 लोग मारे गए हैं। जबकि करीब 1400 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

कश्मीर हिंसा पर मीडिया कवरेज से नाराज मोदी, कहा- बुरहान को हीरो ना बनाएं