विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10वीं तक संस्कृत को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव नहीं

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Jul 2014 09:43 PM (IST)

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि 10वीं तक संस्कृत को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव नहीं है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि 10वीं तक संस्कृत को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव नहीं है।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में स्मृति ने बताया कि ऐसा कोई प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पास विचाराधीन नहीं है। प्रश्न में पूछा गया था कि क्या सरकार सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 10 तक संस्कृत को अनिवार्य करने जा रही है।

स्कूलों में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं के प्रश्न पर मानव संसाधन विकास मंत्री ने बताया कि स्कूलों को संस्कृत सप्ताह बनाने को कहा गया है और इस तरह के दिशा निर्देश अपने से संबद्ध स्कूलों को सीबीएसई द्वारा दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने मुख्य सचिवों के साथ ही शिक्षा सचिवों को पूरे देश में स्कूलों में संस्कृत सप्ताह आयोजित करने के लिए लिखा है। सीबीएसई से संबंधित स्कूलों को 7 से 13 अगस्त तक संस्कृत को लोकप्रिय बनाने के लिए संस्कृत सप्ताह आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

पूरे देशभर में संस्कृत शिक्षण से संबंधित 50 शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित किए गए हैं।

पढ़े: आधुनिकता में खो रही संस्कृत की 'पहचान'

संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए आयोग गठित