विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालकिले की प्राचीर से बोले PM- हम टालना नहीं, टकराना जानते हैं

By kishor joshiEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2016 07:14 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2016 04:45 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। इस मौके पर अब तक के अपने सबसे लंबे भाषण में पीएम ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सामाजिक न्याय जरूरी है। करीब दो घंटे के लंबे संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। सरकार किसी समस्या का सामना करने के लिए उसे टालने में नहीं बल्कि उससे टकराने में विश्वास करती है।

#JagranVideo:हिंसा का भारत में कोई स्थान नहीं है:पीएम मोदी @narendramodi@BJP4India#IndiaIndependenceDayhttps://t.co/A2tyLxTE8T

पीएम के भाषण के मुख्य बिंदु-

  • वेद से विवेकानंद तक, सुदर्शनधारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक, महाभारत के भीम से लेकर भीमराव तक हमारी एक लंबी विरासत है।
  • सवा सौ करोड़ देशवासियों को सुराज्य के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ना होगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
  • क्रांतिकारियों के बलिदान से स्वराज मिला।
  • स्वराज को सुराज में बदलना सवा सौ करोड़ देशवासियों का संकल्प है। त्याग, पुरूषार्थ और अनुशासन के बिना सुराज का संकल्प असंभव है।
  • पंचायत से संसद तक हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाए।
  • पहले सरकारों पर आक्षेप लगा करते थे। लेकिन आज अपेक्षाएं बढ़ गयी है।
  • सामान्य नागरिकों के जीवन में बदलाव लाना ही सुराज का मकसद है।
  • सरकार को जवाबदेह और संवेदनशील होना चाहिए, शासन को उत्तरादायी होना चाहिए।पहले पासपोर्ट पाने के लिए अगर सिफारिश नहीं है तो चार-छह महीने यूं ही चले जाते थे।
  • आज हफ्ते-दो हफ्ते में पासपोर्ट पहुंचा दिया जाता है। 2015-16 में पौने दो करोड़ पासपोर्ट जारी किए।
  • ग्रुप सी और ग्रुप डी के 9000 पदों पर इंटरव्यू की प्रक्रिया नहीं होगी। सिफारिश की जरूरत नहीं होगी।
  • देश में ग्रामीण सड़कों के सुधार पर बल दिया जा रहा है। सुराज्य के लिए सुशासन भी जरूरी है।
  • हमने पौने पांच सौ कानूनों को निरस्त कर दिया। 1700 कानूनों को निरस्त करना है, जो जंजाल बन चुके हैं।अब ग्रुप सी और ग्रुप डी के 9000 पदों पर इंटरव्यू की प्रक्रिया नहीं होगी। सिफारिश की जरूरत नहीं होगी।
  • सामान्य व्यक्ति देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा का हिस्सा नहीं था। हमने 21 करोड़ लोगों को जनधन से जोड़कर असंभव को संभव किया।
  • 77 करोड़ LED बल्ब बाटे जाएंगे, इससे 20 हजार मेगावाट बिजली बचेगी। एलईडी से बिजली कम खर्च हो रही है।
  • पिछली सरकार में महंगाई 10 फीसदी के पार थी, हमारी सरकार में महंगाई 6 फीसदी
  • दाल के उत्पादन में गिरावट चिंता का विषय है। गरीब की थाली की चिंता है।

  • 60 साल के 14 करोड़ कूकिंग गैस कनेक्शन की तुलना में इस सरकार ने 60 हफ्तों में 4 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे।
  • 90 से ज्यादा आधी अधूरी सिंचाई की योजनाएं बंद पड़ी थी। हमने उसने दुबारा शुरू करने के लिए कार्य करना शुरू किया है।
  • किसानों को किसान सॉयल हेल्थ कार्ड की सुविधा दी।
  • हमने आधार को सरकारी योजनाओं से जोड़ा, बिचौलियों को बाहर किया और बचे हुए पैसे जरूरतमंद के खातों तक पहुंचाने का काम किया।
  • अहंकार से देश नहीं चलता, दल नहीं देश की पहचान बननी चाहिए।हमने 'रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म' की नीति पर जोर दिया। रेल प्रॉजेक्ट को मंजूरी मिलने में पहले दो-दो साल लग जाते थे। अब किसी रेल प्रॉजेक्ट को मंजूरी में सिर्फ तीन महीने लगते हैं। स्पष्ट नीति, साफ नीयत हो, तो निर्णय करने का जज़्बा कुछ और ही होता है।
  • 7.5 लाख करोड़ के 118 प्रोजक्ट लटके थे। पुरानी सरकार के 118 प्रोजेक्ट मंजूर किए।
  • सरकार पोस्ट ऑफिस को पेमेंट बैंक में बदलने की कोशिश की जा रही है।
  • मुद्रा योजना में 80 फीसदी लोन महिलाओं ने लिया। मैटरनिटी छुट्टी अब 26 हफ्ते की।
  • किसानों के लिए मंडी की योजना। किसान अब ऑनलाइन माल बेच सकता है।
  • वन नेशन, वन ग्रिड, वन प्राइस की योजना।
  • आज जो सामाजिक तनाव देखते हैं, उसमें रामानुजाचार्य का संदेश महत्वपूर्ण है। हमारे सभी महापुरुषों से सामाजिक एकता की बात की।
  • समाज में जो टकराव की स्थितियां होती है उससे हमें निकलना होगा,सामाजिक बुराईयों से ऊपर उठना होगा तभी सशक्त हिंदुस्तान का निर्माण हो सकेगा।
  • सशक्त समाज का निर्माण सामाजिक न्याय पर आधारित होता है। सशक्त समाज से ही सशक्त देश बनता है। सिर्फ आर्थिक विकास से देश विकसित नहीं होता।
  • देश में सबसे ज्यादा गाडियों और मोबाइल का उत्पादन।
  • कौशल विकास को मिशन बनाया। कामकाजी महिलाओं को सुरक्षा देंगे।
  • सेना के जवान सीमा पर तैनात हैं, हम टालना नहीं टकराना जानते हैं। वन रैंक वन पेंशन को पूरा किया।
  • नेताजी की फाइलें सार्वजनिक की।
  • रियल स्टेट बिल लाकर बिल्डरों पर नकेल।ये देश आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा। मानवता हमारे रगों में है, ये देश रंग रूप से भरा है।
  • हिंसा का रास्ता कभी किसी का भला नहीं करता, 40 साल से भारत माता रक्त रंजित है।
  • अपनों से नहीं गरीबी से लड़ें।
  • पेशावर में मासूम बच्चों को मार दिया था, भारत का हर नागरिक रो रहा था, ये है हमारी मानवता।
  • पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से बलूचिस्तान, गिलगिट और पीओके के लोगों ने जिस तरह से मेरे प्रति अभिनंदन किया है वो मेरे सवा सौ करोड़ देशवासियों का सम्मान है। मैं पीओके, गिलगित, बलूचिस्तान के लोगों को दिल से धन्यवाद करता हूं।
  • स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में 20 फीसदी वृद्धि की घोषणा करता हूं।

आजादी 70 लाल किले पर उमड़ा देश, देखें तस्वीरें

संबोधन से पहले पीएम ने राजघाट पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लाल किला और इसके आसपास के इलाकों में आसमान से लेकर जमीन तक अभूतपूर्व सुरक्षा घेरा लगाया गया है। इसके साथ ही समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पैनी नजर रखी जा रही है।इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी।

पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किए गए 21 पुलिसकर्मियों

यह भी पढ़ें - अपनी बेहतरीन नेटवर्क गुणवत्ता से कंज्यूमर्स का दिल जीत रही है ये कंपनी

#JagranVideo: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जश्न-ए-आजादी में डूबा हिंदुस्तान..https://t.co/AGLeR1HP25

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।