विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा को अमर सिंह की पहल का इंतजार

By Edited By:
Updated: Sun, 17 Aug 2014 11:03 AM (IST)

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की समाजवादी पार्टी में वापसी तो तय है। इंतजार है अमर सिंह की पहल का। अमर सिंह की सपा में वापसी का संकेत दिया है प्रदेश के कद्द ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की समाजवादी पार्टी में वापसी तो तय है। इंतजार है अमर सिंह की पहल का। अमर सिंह की सपा में वापसी का संकेत दिया है प्रदेश के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने।

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कल फीरोजाबाद में अमर सिंह की सपा में वापसी का संकेत दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि अगर अमर सिंह समाजवादी पार्टी में आना चाहते हैं तो प्रस्ताव भेजें, उस पर विचार किया जाएगा। अमर सिंह के सपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि अगर अमर सिंह की तरफ से प्रस्ताव आएगा, तो विचार किया जाएगा। वैसे अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का ही होगा। शिवपाल यादव ने कल शिकोहाबाद में जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव के अग्रज वीरपाल सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पढ़ें: सपा सरकार को अलग छवि बनानी होगी: मुलायम

पढ़ें: उत्तर प्रदेश से जाता है देश के विकास का रास्ता: अखिलेश