विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस-भाजपा से लें पैसे, वोट दें आप को: केजरीवाल

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 18 Jan 2015 07:05 PM (IST)

आप आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों ही मतदाताओं को लुभाने के लिए लालच दे रही हैं। उन्‍होंने उत्‍तम नगर में एक सभा के दौरान कहा कि मतदाता भले ही कांग्रेस और भाजपा से पैसे ले लें, लेकिन वोट केवल

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आप आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों ही मतदाताओं को लुभाने के लिए लालच दे रही हैं। उन्होंने उत्तम नगर में एक सभा के दौरान कहा कि मतदाता भले ही कांग्रेस और भाजपा से पैसे ले लें, लेकिन वोट केवल आप को ही दें।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने अपने 49 दिन के शासनकाल में भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया था। लेकिन केंद्र की सात महीने की सरकार आज तक ऐसा नहीं कर सकी है। आप प्रमुख ने भाजपा पर भ्रष्टाचारी होने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल द्वारा आज की सभा में दिए गए बयान की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस का कहना है कि वह इस मुद़दे को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगे।

संसदीय बोर्ड करेगा दिल्ली के सीएम पद पर फैसला: राजनाथ

दूसरी ओर भाजपा ने केजरीवाल के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा का कहनाहै कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता और यहां के मतदाताओं का अपमान किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

पढ़ें: दिल्ली में आधे आप नेताओं की जब्त हो जाएगी जमानत: अमित शाह

भाजपा सिर्फ मुझे हराने के लिए लड़ रही चुनाव: केजरीवाल