विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TV एक्‍ट्रेस पर देह व्यापार का आरोप, 15 हजार में हुआ था सौदा!

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 05 Aug 2015 12:30 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2015 01:38 PM (IST)

मुंबई पुलिस ने सोमवार रात को देह व्यापार के आरोप में एक 27 वर्षीय टीवी अभिनेत्री और उसके एजेंट को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। मुंबई पुलिस ने सोमवार रात को देह व्यापार के आरोप में एक 27 वर्षीय टीवी अभिनेत्री और उसके एजेंट को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने शबरी नामक होटल से की है।

देह व्यापार मामले में टीवी अभिनेत्री गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, पुलिस के पास कुछ दिनों पहले इस अभिनेत्री के देह व्यापार में लिप्त होने की शिकायत आई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकडऩे की योजना तैयार की थी। एक पुलिसकर्मी ने नकली ग्राहक के तौर पर अभिनेत्री के एजेंट राज उपाध्याय से संपर्क साधा था।

एजेंट ने पुलिसकर्मी को कई तस्वीरें दिखाई थीं, जिसके बाद नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने इस अभिनेत्री का चुनाव किया था। दोनों के बीच यह सौदा 15,000 रुपये पर हुआ था। एजेंट के फोन करने पर जब वह अभिनेत्री पैसे लेने होटल पहुंची तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अंबोली पुलिस थाने लाया गया था।

करण पत्नी के सामने दिव्यांका के साथ शूट करेंगे इंटिमेट सीन

अंबोली पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, राज उपाध्याय को देह व्यापार निवारण अधिनियम (पीआइटीए) के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि अभिनेत्री को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि राज उपाध्याय के कई छोटी व संघर्षरत अभिनेत्रियों से संपर्क थे और पुलिस को शक है कि वह उनमें से कई का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए करता था।

सलमान के पिता सलीम क्यों बोले, 'भेज दो अफगानिस्तान'

गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले टीवी व फिल्म अभिनेत्रियों के देह व्यापार में लिप्त होने के कई मामले सामने आए हैं। कुछ समय पहले दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री नाम इस तरह के विवाद में उछला था। वहीं, बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियों के नाम भी ऐसे विवादों से जुड़े पाए गए।

कई राज्यों से जुड़े हैं सेक्स रैकेट के तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।