विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' बैठकः सुबह से ही था हिंसक माहौल, जमकर हुआ बवाल

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 28 Mar 2015 12:10 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 28 Mar 2015 03:26 PM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी के भीतर खीची तलवारें अब खुल कर सामने आ गई हैं। राष्ट्रीय परिषद की बैठक से बाहर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर खीची तलवारें अब खुल कर सामने आ गई हैं। राष्ट्रीय परिषद की बैठक से बाहर निकले योगेंद्र यादव ने कहा कि बैठक में लात-घुसे चले और बाउंसरों से पिटवाया गया। पूरी घटना के दौरान योगेंद्र यादव पहली बार अपनी खासी नाराजगी जाहिर करते नजर आए।

आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले ही वहां काफी हो हल्ला मचा था। सुबह से ही माहौल पूरा हिंसक नजर आ रहा था। बैठक में शामिल नहीं होने देने को लेकर योगेंद्र यादव से धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद योगेंद्र यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

फिर बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल वहां पहुंचे। केजरीवाल के पहुंचने पर बैठक की शुरूआत हुई। इस दौरान केजरीवाल ने 40 मिनट तक भाषण दिया। जिसमें पार्टी के शुरूआती दिनों से लेकर चुनाव और फिर सरकार बनने तक का जिक्र किया गया।

ये भी पढ़ेंः 'आप' की बैठक में चले लात-घूसे, बाउंसरों ने की पिटाई

केजरीवाल के भाषण के दौरान बीच में कुछ लोग कथित तौर पर नारेबाजी करने लगे और 'गद्दारों' को बाहर निकालने की मांग करने लगे। योगेंद्र के अनुसार फिर केजरीवाल भाषण छोड़ जाने लगे और बैठक की अध्यक्षता गोपाल राय को सौंप दी। अभी गोपाल राय जिम्मेदारी संभालने ही वाले थे कि मनीष सिसोदिया ने मंच पर कब्जा कर लिया और प्रस्ताव पढ़ने लगे।

Pics: 'आप' की एनईसी की बैठक से पहले योगेंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की

निकाले गए नेताओं के अनुसार सिसोदिया ने आप के चारों विरोधी नेताओं योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, प्रो.आनंद कुमार व अजीत झा को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर निकालने का फरमान सुना दिया। योगेंद्र यादव व समर्थकों ने इसका विरोध किया और चर्चा व वोटिंग की मांग की। तभी इन सभी लोगों पर हमला कर दिया गया। योगेंद्र यादव व इनके समर्थकों पर बाउंसरों से हमले कराए गए। लात-घूसे चले और जमकर हंगामा किया गया।

ये भी पढ़ेंः अपने विधायकों को लेकर नई पार्टी बनाना चाहते थे केजरीवाल

बैठक से बाहर निकले योगेद्र यादव तमतमाए दिखे। यादव ने बताया कि बैठक में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई। हमारी मांगों को नहीं माना गया और बिना वोटिंग व चर्चा के ही हमें निकालने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। उनके अनुसार विरोध के बाद कुछ विधायक गुंडागर्दी पर उतर आए। उन्होंने बताया कि अंदर खूब लात-घूसे चलाए गए और हमें बाउंसरों से पिटवाया गया। हमारे समर्थक रमजान चौधरी को घसीट कर पीटा गया। उन्हें हड्डी में चोट आई है।

बैठक स्थल का पूरा माहौल हंगामेदार रहा। स्थल पर भारी संख्या में मीडियाकर्मी व पुलिस बल तैनात थे।

ये भी पढ़ेंः 'आप' की अंतर्कलह पर कांग्रेस-भाजपा का तंज

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल का स्टिंग: प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव के लिए कहे अपशब्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।