विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के बिना घर से अकेली निकली महिला तो सिर कलम कर दिया

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 31 Dec 2016 12:36 PM (IST)

अभी हाल ही में एक महिला अपने पति के बिना अकेले ही बाजार चली गयी तो कुछ हथियारबंद लोगों ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

News Article Hero Image

काबुल। अफगानिस्तान में महिला अगर पति के बिना घर से बाहर निकल गयी तो इसे अपराध माना जाता है जिसकी उसे गंभीर सजा भुगतनी पड़ती है।

जी हां, अभी हाल ही में एक महिला अपने पति के बिना अकेले ही बाजार चली गयी तो कुछ हथियारबंद लोगों ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। वनइंडिया के अनुसार अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत के लट्टी टाउन के पास स्थित एक गांव में महिला का सिर कलम कर दिया गया। इस इलाके में तालिबान का आधिपत्य है। सर-ए-पुल प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जबिउल्लाह अमानी ने बताया कि कुछ कट्टरपंथियों ने 30 साल की महिला को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वो अपने पति के बिना ही बाजार चली गई थी। दरअसल महिला का पति ईरान में रहता है और उसका कोई बच्चा भी नहीं था। ऐसे में उसे बाजार अकेले जाना पड़ा, जबकि तालिबानी शासन के मुताबिक महिलाएं बिना पुरूष के घर से बाहर नहीं निकल सकती। घर से बाहर निकलते समय उनके साथ एक करीबी पुरुष रिश्तेदार का होना अनिवार्य है। तालिबानी शासन महिलाओं को लेकर काफी सख्त हैं। उन्हें उनका घर से बाहर निकलना बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में महिला को अकेला देख उससे नाराज कट्टरपंथियों ने उसका सिर कलम कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि तालिबान ने इस घटना के पीछे अपना हाथ होने से इंकार किया है। आपको बता दें कि इसी साल दक्षिणी कंधार के एक हवाईअड्डे पर काम करने वाली 5 अफगान महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां महिलाओं को नौकरी करने की इजाजत नही है।

READ: इस लड़की की बर्थ डे पार्टी के हो रहे हैं चर्चे, हजारों लोग हुए शामिल

सिंगल लोगों का मन बहलाने आयी डिजीटल गर्लफ्रेंड