विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानो या मानोः दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति के घर में हैं भूत!

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 21 Jun 2016 05:24 PM (IST)

हम भूतों के बारे में कई कहानियां सुन चुके हैं, दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति का घर और उनके घर में भूत।

News Article Hero Image

क्या भूत-प्रेत होते हैं? इसका जवाब ना और हां दोनों में ही मिलता है। कुछ लोग मानते हैं कि भूत जैसी कोई चीज होती ही नहीं है, जबकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो मानते हैं कि न केवल भूत, प्रेतों का अस्तित्व होता है वरन यह अपनी विनाशकारी गतिविधियों से लोगों को डराते भी रहते हैं। हालांकि दुनिया में ऐसे भी स्थान हैं, विचित्र और दिलचस्प अनुभवों के बारे में जाने जाते हैं।

इन जगहों पर निरंतर होने वाली रहस्यमय घटनाएं भूत-प्रेतों के अस्तित्व के बारे में जिज्ञासा को और अधिक बढ़ाती हैं। अनेक लोगों ने दावा किया है कि जब वे इन स्थानों पर थे तब उन्हें विचित्र रहस्यात्मक अनुभव हुए और कुछ अदृश्य शक्तियों का अनुभव हुआ।उन्ही में से एक जगह है व्हाइट हाउस तो आइए जानते हैं क्या है वहां का सच।

पढ़ें- नरम दिल वाले इसे ना देखेंः बच्चा बाइक के व्हील में फंसा, फिर...
व्हाइट हाउस :

व्हाइट हाउस वॉशिंगटन की ऐसी ही इमारतों में से एक है। अब्राहम लिंकन, अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे। अमेरिका के राष्ट्रपति के सरकारी आवास व्हाइट हाउस में अप्रैल 1865 में इनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके पश्चात अब्राहम लिंकन का भूत अक्सर व्हाइट हाउस में देखा जाता है जिसे विंस्टन चर्चित समेत कई लोगों ने देखा है।

पढ़ें- मुंबई अंडरवर्ल्ड का असली डॉन दाऊद नहीं बल्कि कोई और था, जानिए

राष्ट्रपति ग्रेस कुलीज की पत्नी केल्विन कुलीज ने बताया कि उन्हें आभास हुआ कि राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन व्हाइट हाउस के ओवल दफ्तर की खिड़की के पास खड़े हुए दिखाई दिए। जब वे लिंकन की हत्या पर बना टेलीविजन प्रोग्राम देख रही थीं तभी उन्हें यह अहसास एहसास हुआ कि राष्ट्रपति लिंकन वहां उनके पास बैठे हुए हैं।

यह भी कहा जाता है कि लिंकन का भूत राष्ट्रपति रूजवेल्ट के कार्यकाल में सर्वाधिक देखा गया। एक बार राष्ट्रपति रूजवेल्ट की पत्नी अध्ययन कक्ष में बैठकर पढ़ रही थीं कि उन्हें वहां पर अब्राहम लिंकन की उपस्थिति का आभास हुआ। यह अध्ययन-कक्ष राष्ट्रपति लिंकन का शयनकक्ष था।

पढ़ें- अगर खुले आसमान के नीचे सो रहे हो तो आपको दिखेगा Honeymoon!
नीदरलैंड की महारानी विलमिना एक बार जब अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में रुकी हुई थीं तब देर रात उनका किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो राष्ट्रपति लिंकन को वहां खड़े पाया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल नहाकर बाथरूम से बाहर आए तो उन्होंने कमरे में फायर प्लेस के पास राष्ट्रपति लिंकन को बैठे देखा।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें