विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोटापे की वजह से टूटे 4 पलंग, तब कपल ने घटाया वजन

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Fri, 15 Jan 2016 12:40 PM (IST)

अमेरिका के एक कपल ने शादी के बाद जब अपना वेडिंग अलबम देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि वह काफी मोटे हैं। ऐसे में दोनों ने अपना वजन कम करना शुरु कर दिया।

News Article Hero Image

अमेरिका के डबलिन में रहने वाले एक कपल ने अपना वजन 150 किलो तक कम कर लिया है। शादी के समय ये कपल बहुत ही मोटा था।

दरअसल शादी के बाद जब इन्होंने अपना वेडिंग अलबम देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि वह काफी मोटे हैं। ऐसे में दोनों ने अपना वजन कम करना शुरु कर दिया।

लीसा और नोन दोनों के मोटापे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शादी के बाद से उनके चार पलंग टूट चुके हैं, इसके बाद से वह जमीन पर ही बिस्तर लगाकर सोते हैं। लेकिन अब शादी के दो साल बाद उनका वजन घटकर आधा रह गया है।

मोटापे के डर से हुआ ऐसा हाल

वजन घटाने के लिए जल्दी करें डिनर

नोन और लीसा दोनों एक दूसरे से 2003 में मिले थे उस समय दोनों खूब जंक फूड खाया करते थे। जब उनका प्यार गहरा हो गया तो 2013 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन वेडिंग अलबम में अपनी फोटो देख इस कपल का दिल टूट गया। नोन इसमें बेहद मोटी और थुलथुल लग रही थी।

इसके बाद इस कपल ने जिम में खूब मेहनत की और अपना वजन 330 किलो से घटाकर 180 किलो कर लिया।

वजन घटाने का नायाब तरीका

रोजाना एक नाशपाती खाने से कम होगा मोटापा

वजन घटाकर पाया एक ट्रक कोयला