यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डर से हुआ बुरा हाल, एक कमरे में सिमटा परिवार
एक परिवार पिछले सात माह से अपने आलीशान घर के एक कमरे में रहने को मजबूर है। कुछ समय पहले इस परिवार के पालतू कुत्ते को सांप ने काट लिया था।

इंग्लैंड के डेवोन शहर में एक परिवार पिछले सात माह से अपने आलीशान घर के एक कमरे में रहने को मजबूर है।
दरअसल कुछ समय पहले इस परिवार के पालतू कुत्ते को सांप ने काट लिया था। इस घटना के बाद यह सांप घर में ही छुप गया, जो अभी तक नही मिल पाया है। घर में ही छुपे होने के डर से ये परिवार रात को एक ही कमरे में सोता है।
कुत्तो के साथ सोने के लिए पति को छोड़ा
परिवार के एक सदस्य का कहना है कि मैंने उसे एक दिन देखा था, उसका पिछला भाग सूजा हुआ था। वो घर के अंदर ही छुपा हुआ है और वह किसी भी समय बाहर आ सकता है। इसी डर के कारण वह अपने बेटे-बेटी के साथ एक कमरे में ही रहती हूं। इस परिवार ने सांप को बाहर निकालने के लिए सांपों की एक संस्था की भी मदद ली थी। लेकिन वो लोग भी उसे ढूंढ नही पाये। पता नही ये परिवार कब तक ऐसे ही डरकर जीता रहेगा।<h1 अनोखी शादी में मेहमान बने जानवर
