विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस कुर्सी पर बैठते ही मर जाते हैं लोग

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 12 Dec 2016 09:54 AM (IST)

इस चेयर पर बैठने के बाद से अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। इतने लोगों की मौत के बाद इस कुर्सी को शापित घोषित कर दिया गया।

News Article Hero Image

जब हम खड़े-खड़े थक जाते हैं तो कुर्सी पर बैठकर हमें आराम का अनुभव तो होता ही है साथ ही हमारी थकान भी दूर हो जाती है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि आराम पहुंचाने वाली ये कुर्सी क्या किसी की जान भी ले सकती है।

जी हां ये सच है। इस चेयर पर बैठने के बाद से अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। इतने लोगों की मौत के बाद इस कुर्सी को शापित घोषित कर दिया गया। कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस कुर्सी को एक पब में रखा गया था जिसे लोगों ने हॉट सीट का नाम दिया लेकिन लोगों ने गौर किया कि इस कुर्सी पर जो बैठता है वह युद्ध से कभी लौट कर नहीं आता।

तभी से माना जाता है कि थॉमस ने इस कुर्सी पर दम तोड़ते समय इसे श्राप दिया था कि जो भी इस कुर्सी पर बैठेगा उसकी मौत हो जाएगी। इतने लोगों की मौत होने के बाद कुर्सी को शापित घोषित कर दिया गया।

READ: यहां खुशियां लेकर आती है मौत, शव से किया जाता है ऐसा व्यवहार

इस छ: वर्षीय बच्चे को लोग मानते हैं भगवान करते हैं पूजा