विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यार कैसी-कैसी चीजों पर बैन लगा रखा है इन लोगों ने, हद है!

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sun, 15 May 2016 12:03 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2016 01:39 PM (IST)

हमारे देश में ना जाने कितनी चीजों पर पाबंदियां लगी हुई हैं। लेकिन हमारे देश के अलावा भी बहुत से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बिहार में शराबबंदी और दिल्ली में कॉमर्शियल डीजल गाड़ियों के बैन के बाद से हंगामा मचा है। लेकिन क्या आपको पता है दुनियाभर में कई ऐसे 'बैन' लगाए जा चुके हैं जिन्हें जानकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

पढ़ें- एक महीने के वाईफाई के लिए सेक्स और शराब छोड़ने को तैयार लोग

ब्लू जींस पहनने पर सजा

पढ़ें- ये खबर आपको चौंका देगी, एक शख्स ने खुद को मारी गोली लेकिन...

उत्तरी कोरिया में आप किसी भी रंग की जींस पहन सकते हैं, लेकिन गलती से भी ब्लू जींस मत पहनना। कोरिया और अमेरिका की दुश्मनी तो सब जानते हैं। ब्लू जींस अमेरिका से जुड़ी हुई है इसलिए उत्तरी कोरिया में इस रंग की जींस पर बैन है।

मना है च्यूइंग गम चबाना

पढ़ें- नींद में मां ने पैक किया बेटी का लंच और हो गई ये गलती...

टाइम पास करने के लिए सबसे अच्छी चीज है च्यूइंग गम। लेकिन सिंगापुर में 1992 से च्यूइंग गम चबाना बैन है। सिंगापुर में सिर्फ दवाई के रूम में च्यूइंग गम खाई जा सकती है वो भी तब जब डॉक्टर आपको सलाह दें।

लो जी डांस करने पर पाबंदी है

पढ़ें- वह रोज भूल जाता है क्या हुआ था बीते दिन...

जापान की नाइट लाइफ दुनियाभर में मशहूर है लेकिन डांस न करने के लिए। जापान में 1948 से नाइट क्लबों में डांस पर पाबंदी है। भला ये भी कोई नाइट लाइफ है जहां पब जाकर भी डांस नहीं कर सकते।

अमेरिका में किंडर जॉय को ना

पढ़ें- इस देश में पुरुषों को रस्सी से बांधकर चाबुक से पीटती हैं युवतियां

किंडर जॉय या किंडर सरप्राइज एग बच्चों को बेहद पसंद है, लेकिन अमेरिका में किंडर जॉय पर बैन लगा हुआ है। अमेरिका में अगर आपके पास किंडर एग मिला तो आपको 2,500 डॉलर यानी भारत के करीब 1 लाख 66 हजार रुपए का फाइन लग सकता है। इस चॉकलेट एग में सरप्राइज टॉय छिपा होता है। बच्चों के गले में फंसने के डर से इसकी पर बैन लगाया गया। भारत में इसकी बिक्री धड़ल्ले से होती है।

अगर लड़कों ने चोटी बनाई तो....

पढ़ें- एक मच्छर आदमी को...हाथी जैसा बना देता है, जानिए कैसे?

नए-नए हेयरस्टाईल बनाने में लड़के भी किसी से कम नहीं है। लेकिन कोई चोटी वाला लड़का ईरान जाने की सोच रहा है तो वह या तो यहां जाने का ख्याल छोड़ दे या चोटी कटवा ले। ईरान में चोटी को गलत हेयरस्टाइल माना जाता है जिससे इस पर बैन लगा है।

रेड बुल की नो एंट्री

पढ़ें- अगर पति का फोन चेक किया तो होगी पिटाई, जाना पड़ेगा जेल और...

रेडबुल दुनियाभर में पिया जाने वाला एनर्जी ड्रिंक है लेकिन फ्रांस में रेडबुल में टैरेन केमिकल के मिलने से 2008 में इस पर रोक लगा दी गई।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।