Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर पति का फोन चेक किया तो होगी पिटाई, जाना पड़ेगा जेल और...

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Sun, 15 May 2016 12:02 PM (IST)

    टेलीफोन की जांच करने वाली महिला को जेल भेजा जा सकता है और उसकी पिटाई भी की जा सकती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सऊदी अरब में जानकारी दिए बगैर पति के टेलीफोन की जांच करने वाली महिला को जेल भेजा जा सकता है और उसकी पिटाई भी की जा सकती है। यह मामला देश के इस्लामिक कानून के अनुसार नहीं है लेकिन इसे निजता के उल्लंघन के रूप में देखा जा सकता है।

    पढ़ें- एक मच्छर आदमी को...हाथी जैसा बना देता है, जानिए कैसे?

    यह जानकारी शनिवार को एक रिपोर्ट में दी गई है। यहां तक कि महिला न तो वाहन चला सकती है और न ही अपनी मर्जी से बाहर जा सकती है।

    पढ़ें- इस देश में सैलरी की जगह मिल रहा है आलू, गाजर और चूजे

    एक वकील मोहम्मद अल-तेमयत ने बताया कि यदि मामला दायर हुआ तो महिला को अदालत में लाया जा सकता है। तेमयत ने खुद को सऊदी सरकार के परिवार सुरक्षा कार्यक्रम का सदस्य बताया है। सोशल सर्विस तक पहुंच सुधारने के लिए 2005 में समिति गठित की गई थी।

    पढ़ें- इतना काम कि बाथरूम जाने का भी वक्त नहीं, कंपनी ने कहा हगीज पहनो

    इस अपराध के लिए दंड तय नहीं किया गया है क्योंकि यह इस्लामिक कानून के दायरे में नहीं आता है। इसलिए दंड न्यायिक विचार के दायरे में रखा गया है।

    पढ़ें- वह रोज भूल जाता है क्या हुआ था बीते दिन...

    तेमयत ने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि इस विषय में पति और पत्नी शामिल हैं और यह ताजिर अपराध से जुड़ा है। संभव है कि शारीरिक दंड, जुर्माना, जेल, सिर्फ माफीनामा या फिर कोई सजा नहीं दी जा सकती है।"

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    खबरें और भी