यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुवैत के इस शेख ने कर दिखाया ऐसा कारनामा कि सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं चर्चे
कुवैत के इस शख्स ने एक साथ, एक ही समारोह में चार लड़कियों से शादी कर ली। क्यों हो गये न आप भी हैरान, आइये जानते हैं कि आखिर क्या थी इसकी वजह।

कुवैत में रहने वाले इस शेख ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। जी हां, कुवैत के इस शख्स ने एक साथ, एक ही समारोह में चार लड़कियों से शादी कर ली। क्यों हो गये न आप भी हैरान, आइये जानते हैं कि आखिर क्या थी इसकी वजह।
दरअसल इस शेख का अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था और उस समय शेख की गर्लफ्रेंड ने उसे चुनौती देते हुए कहा था कि अब उसे कभी कोई लड़की डेट नही करेगी। बस फिर क्या था गर्लफ्रेंड की चुनौती को स्वीकार करते हुए उसे चिढ़ाने के लिये शेख ने एक साथ चार लड़कियों से शादी कर ली।
हालांकि इस मामले में कुछ लोगों का कहना हैं कि तस्वीर में दिख रही ये चारों लड़कियां मॉडल हैं। ऐसा भी हो सकता है कि ये फोटोशूट महज पब्लिीसिटी के लिए किया गया हो। खैर मामला जो भी हो लेकिन अपने इस कारनामे से सोशल मीडिया पर शेख छाया हुआ है।
