विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरियल ब्राइड, बिना तलाक लिये की 10 शादियां

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Mon, 18 Apr 2016 10:52 AM (IST)

एक ऐसी महिला जिसने बिना तलाक लिये ही 10 शादियां की और किसी भी पति को इसकी भनक तक नही लगी।

News Article Hero Image

सीरियल किलर और सीरियल किसर के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक सीरियल ब्राइड के बारे में बता रहे हैं। ये एक ऐसी महिला है जिसने बिना तलाक लिये ही 11 वर्षो में 10 शादियां की हैं। उसके इस गुनाह के लिये दोषी साबित होने पर उसे चार साल तक जेल हो सकती है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार 10 शादियां करने के बाद भी ब्रिएंटॉस के किसी भी पति को उसके इस राज का पता नही चल पाया। हालांकि ब्रिएंटांस का कहना है कि उसने तलाक के लिए अर्जियां भी दाखिल की थी। इस महिला ने 10वां मैरिज लाइसेंस 4 मार्च 2010 में भरा था। ब्रिएंटॉस ने ये सभी शादियां अलग-अलग नामों से की हैं। इस महिला के ये पति मिस्त्र, जॉर्जिया, तुर्की, पाकिस्तान आदि देशों से हैं। एफबीआई की पूर्व एजेंट मैनी गोम्ज ने इस स्थिति को बेहद खतरनाक बताया है। अब इस महिला के सभी पतियों की तलाश की जा रही है।

यहां सिर्फ औरतें ही चलाती हैं 4000 दुकानें

इस गांव में 9 साल से नही बजी है शहनाई