यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस गांव में 9 साल से नही बजी है शहनाई
तुर्की के ऊजूमलु गांव के पुरुषों की शिकायत हैं कि गांव की युवतियां प्यार और शादी के प्रस्तावों को ठुकरा रही हैं। इसी कारण गांव में पिछले 9 वर्षों में एक बार भी शहनाई नही बजी है।

तुर्की के ऊजूमलु गांव के पुरुष महिलाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरुषों का ये प्रदर्शन गांव की युवतियों के खिलाफ है। पुरुषों की शिकायत हैं कि गांव की युवतियां प्यार और शादी के प्रस्तावों को ठुकरा रही हैं। इसी कारण गांव में पिछले 9 वर्षों में एक बार भी शहनाई नही बजी है।
गांव की जनसंख्या भी 400 से 233 ही रह गई है।
यहां के मेयर मुस्तफा बेशबिलन का कहना है कि गांव की युवतियां गांव से निकलकर शहर की ओर जाना चाहती हैं इसलिये वे गांव के लड़कों के प्रेम और विवाह प्रस्ताव ठुकरा देती हैं। जब कि गांव के युवक अपने सालों पुराने घर को छोडऩा नही चाहते और गांव में रहकर ही जीवनयापन करना चाहते हैं।
वहीं महिलाओं का मानना है कि गांव में अच्छी कमाई नही हो पाती जिसकी वजह से उनका जीवनयापन अच्छी तरह नही हो पाता। वह शहरों में रहकर एक सम्पन्न जीवन जीना चाहती हैं।
विरोध प्रदर्शन करने वाले युवा वर्ग का कहना है कि इसमें सरकार को दखल देना चाहिये क्योंकि गांव मे अगर शादी नही होगी तो उनका तो गांव ही खत्म हो जाएगा।
