विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिलेरी के प्रचार अभियान को मिला रिकार्ड 955 करोड़ का चंदा

By kishor joshiEdited By:
Updated: Fri, 02 Sep 2016 02:32 PM (IST)

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में लोग खुलकर चंदा दे रहे हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन (पीटीआई)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए लोग बढ़-चढ़कर चंदा दे रहे हैं। अगस्त में उन्हें और उनकी पार्टी को रिकॉर्ड 143 मिलियन डॉलर (करीब 955 करोड़ रुपये) का चंदा मिला है। एक महीने में मिले आर्थिक सहयोग के लिहाज से यह सर्वाधिक राशि है।

इस बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से लोकप्रियता के मामले में पिछड़ीं हिलेरी ने फिर से अपनी खोई जमीन प्राप्त कर ली है। उनकी लोकप्रियता में इजाफा दर्ज किया गया है।

पढ़ें- अमेरिकी चुनाव: सर्वेक्षण में पहली बार हिलेरी से आगे निकले ट्रंप

डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते महीने में हिलेरी के व्यक्तिगत अभियान को 62 मिलियन डॉलर (414 करोड़ रुपये) का चंदा मिला जबकि पार्टी को हिलेरी विक्ट्री फंड में 81 मिलियन डॉलर (541 करोड़ रुपये) की आर्थिक सहायता मिली। कुल 23 लाख लोगों ने यह धनराशि दी है। हिलेरी फॉर अमेरिका कैंपेन के मैनेजर रॉबी मूक के अनुसार अंतिम दो महीनों में प्रचार के लिए धन की कमी नहीं आएगी।

सात फीसद मतों से क्लिंटन हैं आगे

सफॉक यूनिवर्सिटी और यूएसए टूडे के सर्वे में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए लोगों ने हिलेरी को ज्यादा ठीक माना है। हिलेरी को 48 मत मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को 41 प्रतिशत मत मिले है। क्लिंटन को पूर्वी और पश्चिमी तट के शहरों में भारी समर्थन मिला है। उन्हें देश भर में महिलाओं का बड़ा समर्थन प्राप्त है।

पढ़ें- ट्रंप ने ट्विटर पर जारी किया वीडियो, हिलेरी की खिंचाई