विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तंज़ानिया के राष्ट्रपति से हुई पीएम मोदी की मुलाकात, 5 समझौतों पर लगी मुहर

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 10 Jul 2016 01:53 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2016 06:51 PM (IST)

वार्ता के बाद पीएम मोदी अौर तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया।

News Article Hero Image

दार-एस-सलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों के अफ्रीका दौरे के तीसरे पड़ाव के तहत आज तंजानिया पहुंचे। यहां पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। उनके अफ्रीका दौरे का मकसद इस महाद्वीप के साथ संबंधों और खासकर आर्थिक रिश्तों को विस्तार देना है। पीएम मोदी तंजानिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे। भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि सदियों पहले जो भारतीय अफ्रीकी देशों की ओर पलायन कर गए थे उन्होंने आज भी अपनी संस्कृति बचा रखी है। यहां से पीएम मोदी केन्या के लिए रवाना हाेे गए।

Pics: पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत-तंजानिया के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर

पीएम ने यहां तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली से मुलाकात की। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई।

वार्ता के बाद पीएम मोदी अौर तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि तंजानिया के साथ फूड सिक्यॉरिटी और कृषि में भागीदारी बढ़ाने पर सहमति बनी है।

पीएम मोदी ने कहा कि तंजानिया के साथ पार्टनरशिप पर गहन बातचीत हुई है।तंजानिया भारत का बेहद अहम पार्टनर है। पीएम मोदी की मौजूदगी में तंजानिया और भारत के बीच 5 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। मोदी ने शानदार स्वागत के लिए तंजानिया का शुक्रिया अदा किया। तंजानिया के राष्ट्रपति मौगूफूली की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि मैगूफूली भी उनकी तरह राष्ट्र निर्माण के विजन के साथ चल रहे हैं।

पढ़ेंः तंजानियाई राष्ट्रपति के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने बजाया ड्रम

भारत-तंजानिया के बीच इन क्षेत्रों में हुआ समझौता

पीएम मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के खिलाफ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक रूप से काम करने पर सहमत हुए हैं। भारतीय पीएम ने कहा कि दोनों देश पुराने समुद्री पड़ोसी हैं और उपनिवेशवाद और नस्लवाद से साथ लड़े हैं। मोदी ने तंजानिया को भारत का आर्थिक साझेदार बताया और बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच प्राकृतिक गैस, सौर ऊर्जा, उद्योगों के बीच साझेदारी, कृषि, खाद्य सुरक्षा, दालों के निर्यात आदि को लेकर वार्ता हुई।

ये भी पढ़ें- डरबन में बोले मोदी- ऐतिहासिक संबंध से भविष्य की साझेदारी और होगी मजबूत

उन्होंने कहा कि पानी, स्वास्थ्य, दवाई और मानव संसाधन को लेकर भारत अपने समुद्री पड़ोसी तंजानिया की मदद करेगा। मोदी ने कहा कि दोनों देश समुद्री सुरक्षा को लेकर मिलकर काम करने पर भी राजी हुए हैं। आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से भी मिलकर निपटने पर दोनों देशों में सहमति बनी है।

मोदी ने तंजानिया के राष्ट्रपति डॉ. जॉन मैगूफूली की तारीफ की और कहा कि मैगूफूली भी उनकी तरह राष्ट्र निर्माण के विजन के साथ चल रहे हैं। उन्होंने तंजानिया में हुए अपने भव्य स्वागत के लिए वहां के राष्ट्रपति का शुक्रिया भी अदा किया। मोदी इसके बाद अपने दौरे के आखिरी और चौथे पड़ाव केन्या के लिए निकल जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।