विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रीस: भूमध्‍य सागर में डूबी नौका, लीबिया के तट पर मिले 117 से अधिक शव

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sat, 04 Jun 2016 07:40 AM (IST)

भूमध्‍य सागर में प्रवासियों से भरी नौका पलट गई है। इस हादसे में 117 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि 340 लोगों को बचा लिया गया है।

News Article Hero Image

एथेंस, ग्रीस (एपी)। भूमध्य सागर में एक बार फिर से प्रवासियों को ले जा रही नौका के पलट जाने से इसमें सवार 117 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा ग्रीस के समुद्र तट से कुछ दूरी पर हुआ है। इस नाव में करीब 700 लोग सवार थे। खबरों के अनुसार नौका के डूबने के बाद लगभग 340 प्रवासियों को बचा लिया गया है। ग्रीक तटरक्षक बल ने इसकी जानकारी दी है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि नौका में सवार लोग कहां जा रहे थे।

बढ़ने को हैं गेहूं की कीमत, खरीदना हो तो अभी है आपके पास समय!

वैज्ञानिकों की सोच से कहीं तेजी से फैल रहा है ब्रह्मांड

ग्रीस के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक करीब 340 लोगों को भी बचा लिया गया है। ग्रीस ने राहत कार्य के लिए दो हेलीकॉप्टर और पेट्रोल बोट भी मौके पर भेजी हैं। इसके अलावा वहां से गुजर रहे करीब चार जहाज भी मदद के लिए आगे आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा साउट ऑफ क्रेट से करीब 75 नॉटिकल माइल पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ माइग्रेशन के मुताबिक अभी सौ से अधिक लोग लापता हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में ये क्या कह बैठींं हिलेरी क्लिंटन

एक सप्ताह में 700 लोगों की जान ले चुका है उफनता भूमध्य सागर

यूएस की टॉप 60 बिजनेसवूमेन में शामिल हुई ये दो भारतीय महिलाएं

गौरतलब है कि पिछले माह भी लगातार कुछ दिनों के अंतराल में भूमध्य सागर में तीन नौका दुर्घटनाओं में करीब 700 प्रवासियों की मौत हो गई थी। करीब हजार लाेगों को जिंदा भी बचा लिया गया था। भूमध्य सागर में कुछ समय के अंतराल में यह चौथी बड़ी घटना है।

चीन की अमेरिका को दो टूक, कहा- दक्षिण चीन सागर पर अपना मुंह बंद रखे अमेरिका

वक्त रहते पकड़ लिए गए ये आत्मघाती हमलावर नहीं तो हिल जाता जर्मनी

भारत की मदद से बने सलमा डैम को अफगान जनता को सुपुर्द करेंगे मोदी