विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NSG: अब भारत को मिला रूस का साथ, चीन से बातचीत जारी

By anand rajEdited By:
Updated: Sun, 19 Jun 2016 09:57 AM (IST)

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वो इस मसले को लेकर सकारात्मक हैं और सियोल में होने वाली बैठक में ये मुद्दा उठाएंगे।

News Article Hero Image

सेंट पीट्सबर्ग। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की दावेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के बाद रूस ने भी भारत को समर्थन का भरोसा दिया है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वो इस मसले को सियोल में होने वाली बैठक में उठाएंगे। बता दें कि सोमवार से एनएसजी सदस्यों की बैठक होने वाली है।

चीन लगातार एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध कर रहा है। विदेश मंत्रालय का कहना कि विदेश सचिव एस जयशंकर ने 16-17 जून को बीजिंग का दौरा किया था जहां उन्होंने अपने चीनी समकक्ष से द्वपक्षीय वार्ता की थी। विदेश मंत्रालय का कहना है कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत की एनएसजी सदस्यता सहित सभी बड़े मुद्दों पर बातचीत की।

ये भी पढ़ेंः द. कोरिया, US के समर्थन के बाद गुप्त NSG मिशन में जुटी एस जयशंकर की टीम

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे इस समूह में भारत के प्रेवेश को लेकर वह काफी सकारात्मक हैं। बता दें कि चंद दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से फोन पर बात की थी और उनसे इस मुद्दे पर समर्थन मांगा था। एनएसजी में भारत की सदस्याता को लेकर चीन जोरदार तरीके से विरोध कर रहा है।

चीन के विरोध के मसले पर पुतिन ने कहा कि जब सियोल में इससे जुड़ा प्रस्ताव आएगा तो चीन की तरफ से उठाई गईं आपत्तियों के समाधान को लेकर वो काफी सकारात्मक है और इस संबंध में चीन से बात करेगा।

ये भी पढ़ेंः NSG पर अमेरिका के बाद ब्रिटेन भी भारत का साथ देने को राजी

रूसी राष्ट्रपति ने भारत को समर्थन का संकेत देते हुए कहा कि वो भारत को परमाणु संबंधी मसलों पर सहयोग के लिए तैयार हैं। लेकिन उसे अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर ही काम करना होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि परमाणु सुरक्षा को लेकर भारत हमेशा से सक्रिय रहा है।

ये भी पढ़ेंः NSG से संबंधित सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें