विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस के बाद अब जर्मनी में मीडिया पर आतंकी हमला

By anand rajEdited By:
Updated: Sun, 11 Jan 2015 02:11 PM (IST)

फ्रांस की साप्ताहिक पत्रिका शार्ली अब्दो में प्रकाशित पैगंबर मुहम्मद साहब के विवादास्पद कार्टून छापने पर अब जर्मनी के एक समाचारपत्र के कार्यालय पर हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने दफ्तर पर पथराव के अलावा आगजनी भी की। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावरों

News Article Hero Image

बर्लिन। फ्रांस की साप्ताहिक पत्रिका शार्ली अब्दो में प्रकाशित पैगंबर मुहम्मद साहब के विवादास्पद कार्टून छापने पर अब जर्मनी के एक समाचारपत्र के कार्यालय पर हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने दफ्तर पर पथराव के अलावा आगजनी भी की। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में लिया है। यह हमला रविवार को हैंबर्ग शहर से निकलने वाले समाचारपत्र हैंबर्गर मॉर्गनपोस्ट के दफ्तर पर हुआ।

अमेरिका में बंधक बनाए जाने की घटना से पुलिस का इन्कार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि समाचारपत्र के दफ्तर पर पत्थरबाजी के बाद जलती हुई वस्तु फेंकी गई। इस घटना में इमारत की निचली मंजिल के दो कमरों को नुकसान पहुंचा है। आगजनी से पुरानी प्रतियों को नुकसान पहुंचा है। हमले में अखबार के किसी पत्रकार या कर्मचारी को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची। स्थानीय समय के अनुसार देर रात 2.22 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया।

फ्रांस पर अलकायदा का खतरा बरकरार

कार्ब को पता था, उसकी हत्या होगीः जेनेट बगरैब

दरअसल, शार्ली अब्दो के पेरिस स्थित कार्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद हैंर्बगर मॉर्गनपोस्ट ने अपने पहले पृष्ठ पर पैगंबर मुहम्मद साहब के तीन कार्टून प्रकाशित किए थे। इसका शीर्षक 'इतनी आजादी तो मिलनी ही चाहिए' दिया गया था। पिछले बुधवार को शार्ली अब्दो पर हमले में मारे गए पत्रकारों को श्रद्धांजलि देते हुए जर्मनी के अन्य कई समाचारपत्रों ने भी गुरुवार को पूर्व में प्रकाशित कार्टून छापे थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा मिली सूचना के आधार पर जर्मन मीडिया ने यूरोप में निकट भविष्य में और आतंकी हमले की आशंका जताई है।

पढ़ें: फ्रांस के बाहर भी बिकेगा शार्ली अब्दो का अगला अंक