विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बातचीत से सभी विवाद सुलझाएं भारत-पाक: बान की मून

By Edited By:
Published: Tue, 26 Aug 2014 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 01:21 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भारत और पाकिस्तान से सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भारत और पाकिस्तान से सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की है। यह बयान उन्होंने पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर की जा रही गोलीबारी और दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद करने संबंधित एक सवाल के जवाब में दिया।

हालांकि वह दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने और दोनों देशों के प्रमुखों को बातचीत के लिए प्रोत्साहित करने के प्रश्न का जवाब देने से कतरा गए। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने पिछले दिनों दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच होने वाली वार्ता को इसलिए रद कर दिया था क्योंकि वार्ता से पहले ही पाक उच्चायुक्त ने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को बातचीत का न्यौता दे डाला था। यह वार्ता 25 अगस्त को होनी थी।

वहीं पिछले कुछ दिनों से भारतीय सीमा पर पाक सैनिकों द्वारा युद्ध विराम की घटना में भी इजाफा हुआ है। युद्ध विराम के उल्लंघन पर भारत के रक्षा मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि भारतीय फौज पाकिस्तान की इन हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

पढ़ें: भारत पाक विदेश वार्ता रद होना दुर्भाग्यपूर्ण: अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र ने बदायूं मामले में कार्रवाई की मांग की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।