विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैन्य अफसर की पत्नी ने रिश्‍वत में राजस्व अधिकारी को सौंप दिया शरीर, राज खुला तो...

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 13 Sep 2016 04:16 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 14 Sep 2016 09:18 AM (GMT+05:30)

संपत्ति विवाद को निपटाने के लिए राजस्व अधिकारी ने सैन्य अधिकारी की पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। इसके बाद दोनों की वीडियो वायरल हो गई।

News Article Hero Image

जेएनएन, अमृतसर। सुरक्षा एजेंसी में तैनात एक अधिकारी की पत्नी जब संपत्ति विवाद के मामले में राजस्व अधिकारी से मिली तो उसने अजीब सी डिमांड रख ली। राजस्व अधिकारी ने इसके बदले उसे शारीरिक संबंध बनाने को कहा। सैन्य अधिकारी की पत्नी इसके लिए मान गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। लेकिन, अब उन दोनों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मामला विधानसभा में भी उठा। अब डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

हालांकि कमिश्नर अमर सिंह चाहल ने इस बारे में कुछ भी बताने से इन्कार किया है। चाहल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पता चला है कि देश की सुरक्षा एजेंसी में तैनात एक अधिकारी की पत्नी ने किसी जगह पर प्रॉपर्टी खरीदी थी।

पढ़ें : प्रोफेसर साहब कालेज की क्लर्क के साथ थे होटल में, रेड पड़ी तो उड़ा चेहरे का रंग

प्रॉपर्टी अपने नाम कराने को लेकर उसकी मुलाकात रेवेन्यू विभाग के उक्त अधिकारी के साथ हुई थी, लेकिन संपत्ति में कुछ त्रुटियां थीं, जिस कारण संपत्ति अधिकारी की पत्नी के नाम नहीं हो सकती थी। महिला प्रॉपर्टी छोड़ना नहीं चाहती थी।

पढ़ें : टीवी देखने के बहाने जाता था साली की बेटी के बिस्तर पर और फिर...

आरोप है कि रेवेन्यू विभाग के अफसर ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के बदले में संपत्ति उसके नाम करने का वादा किया था। महिला को रेवेन्यू विभाग के अफसर की बात माननी पड़ी।

पढ़ें : विवाहेत्तर संबंधों के चक्कर में एएसआइ ने खो दिया आपा और...

विधानसभा में विधायक राणा गुरजीत सिंह ने अमृतसर के तहसीलदार-2 पर आरोप लगाया कि उन्होंने जेएंडके में तैनात फौजी अफसर की पत्नी से जमीन के इंतकाल को लेकर दुबई के सिम से 30 बार फोन करके शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इस पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा 24 घंटे में डीजीपी से जांच करा कर कार्रवाई करेंगे। संबंधित सीडी भी स्पीकर को सौंपी गई।

पढ़ें : पार्क में घूमने गई छात्रा को अश्लील वीडियो दिखा युवकों ने किया गैैंग रेप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।