विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाहेत्तर संबंधों के चक्कर में एएसआइ ने खो दिया आपा और...

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2016 03:19 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2016 11:37 AM (IST)

एक पुलिस एएसआइ ने अपने अवैध संबंधों के चक्कर में अपनी पत्नी को मार डाला। एेसे आरोप एएसआइ की साली ने लगाए हैं।

News Article Hero Image

जेएनएन, जालंधर : मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंधों के कारण ही एएसआइ शक्ति सिंह ने मेरी बहन को मारा है। मर्डर पूरी प्लानिंग से किया गया। पहले बेटे को मेला देखने भेज दिया फिर बहन को मार दिया। इतना ही नहीं आत्महत्या दिखाने के लिए खुद ही बेटे को फोन कर बुला भी लिया। यह कहना था एएसआइ शक्ति कुमार की पत्नी रूपिंदर कौर की बहन हरिंदर का जो तरनतारन में रहती हैं। हरिंदर ने बहन रूपिंदर (45) की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या बताते हुए एएसआइ पर मारने का आरोप लगाया है।

तरनतारन की रूपिंदर कौर की शादी दकोहा में अमन नगर के बाबा बुड्डा कालोनी निवासी शक्ति कुमार से 22 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे हैैं। बड़ा लव (20) न्यूजीलैंड में 2 साल पहले स्टडी वीजा पर गया था, वहीं छोटा गोरा (16) प्लस 2 की पढ़ाई कर रहा है। एएसआइ शक्ति कुमार पीएपी में पुलिस डीएवी में बुक शॉप में तैनात है।

पढ़ें : प्रोफेसर साहब कालेज की क्लर्क के साथ थे होटल में, रेड पड़ी तो उड़ा चेहरे का रंग

हरिंदर का आरोप है कि शक्ति कुमार के मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध थे। उस महिला के अवैध संबंधों के कारण ही उसका पति भी मरा। तब एएसआइ ने नंगलशामा पुलिस से मिलीभगत कर मामला दबा दिया था। संबंधों की जानकारी रूपिंदर को पता चली तो उसने विरोध करना शुरू किया। इस पर वह प्रताडि़त करने लगा। घर के बाहर महिला से मिलना शक्ति ने जारी रखा। रूपिंदर के मायके जाने पर महिला को वह घर लाता था।

पढ़ें : व्हाट्सएप पर प्यार के बाद बना घर जमाई, अब प्रोफेसर पत्नी ने घर से निकाला

मृतका के भाई गुरप्रीत ने बताया कि अवैध संबंधों से तंग आकर रूपिंदर कौर ने शक्ति की आइआरबी कमांडेंट से शिकायत की थी। तब शक्ति ने कमांडेंट को लिखित माफीनामा दिया था कि वह सारे संबंध तोड़ देगा, इसके बाद भी वह पकड़ा जाए तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो।

पढ़ें : सैन्य अफसर की पत्नी ने रिश्वत में राजस्व अधिकारी को सौंप दिया शरीर, राज खुला तो...

रूपिंदर के गले में चोटों के निशान भी हैं, हालांकि मौत गला घोंटे जाने से होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। गत दिवस रूपिंदर के शव का पोस्टमार्टम दकोहा चौकी इंचार्ज सेवा सिंह ने बोर्ड से कराया। पैनल में ईएनटी डॉ. रमन गुप्ता, डॉ. दीपशिखा और डॉ. अभिषेक सच्चर रहे। पैनल की जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जांच के लिए हार्ट और शरीर के अंगों का विसरा रखा गया है।

पढ़ें : ट्रेन में यात्रा कर रही थी कर्नल की बेटी फिर अचानक रात को...

रूपिंदर के बेटे गोरा ने बताया कि वीरवार को स्कूल से लौटने के बाद करीब 1 बजे उसे पिता शक्ति कुमार ने जबरदस्ती उसे 100 रुपये देकर मेला देखने भेज दिया। घर में सिर्फ पिता शक्ति और मां रूपिंदर थी। जाने से पहले मां रूपिंदर पूरी तरह ठीक थी। करीब ढाई बजे पिता ने शक्ति को फोन किया कि तेरी मां बहुत बीमार है। बेटा जल्दी घर आ जा। तेजी से घर लौटा तो मोहल्ले में बाहर ही किसी ने उसे रोका और बताया कि तेरी मां गुजर गई। जल्दी जौहल अस्पताल चलो।

पढ़ें : टीवी देखने के बहाने जाता था साली की बेटी के बिस्तर पर और फिर...

जौहल पहुंचकर डॉक्टरों से पूछा तो पता चला कि वह मरी हुई ही अस्पताल पहुंची थी। मामले में रूपिंदर के भाई गुरप्रीत के बयानों पर दकोहा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एएसआइ सेवा सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें : पार्क में घूमने गई छात्रा को अश्लील वीडियो दिखा युवकों ने किया गैैंग रेप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।