Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाबालिगा का अपहरण कर ले गए होटल और फिर किया गैैंगरेप

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 02:08 PM (IST)

    लुधियाना के दो व्यक्तियों ने एक नाबालिग लड़की से मारपीट की और फिर उसे होटल में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, बठिंडा। मोगा की नाबालिग लड़की से मारपीट कर दो व्यक्तियों ने उसका अपहरण कर लिया। दोनों उसे होटल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    मोगा की अजीतवाल निवासी 17 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि 17 अगस्त को वह अपने गांव जाने के लिए बठिंडा बस अड्डे पर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक लुधियाना के धूड़कोट निवासी दो व्यक्तियों लखवीर सिंह व जसप्रीत सिंह ने उसे बस अड्डे पर घेर लिया। उन्होंने पहले सरेआम उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद वे उसे डरा धमका कर एक होटल में ले गए।

    पढ़ें : फेसबुक फ्रेंड पहुंच गया लड़की के घर और फिर बना दिया हवस का शिकार

    होटल में दोनों उससे अश्लील हरकतें करने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद दोनों वहां से उसे धमकी देते हुए फरार हो गए।

    पढ़ें : तांत्रिक महिला को वशीभूत कर कई दिन तक लूटता रहा अस्मत

    पुलिस ने पीडि़त लड़की की शिकायत पर लखवीर सिंह व जसप्रीत सिंह के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है।

    पढ़ें : अरब देशों में शेखों के चंगुल में फंसी 3000 भारतीय महिलाएं, मिल रही शारीरिक प्रताड़ना