विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैप्टन अमरिंदर बोले, निकल चुकी है नवजोत सिंह सिद्धू की हवा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 03:28 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 09:28 AM (IST)

पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर तंज कसा। कहा, लोग उन्हें क्रिकेटर के रूप में जानते हैैं या कॉमेडियन के रूप में।

News Article Hero Image

वेब डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब क्रांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी सितंबर तक विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के भी कई लोग कांग्रेस के संपर्क में हैैं। कैप्टन यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान कैप्टन ने शिअद-भाजपा सरकार व आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों को बरगला रही है, लेकिन लोग आप नेताओं के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।

पढ़ें : पंजाब की राजनीति में 15 अगस्त तक हो सकते हैं कई 'धमाके'

राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर टिप्पणी करते हुए कैप्टन ने कहा कि सिद्धू की हवा निकल चुकी है। सिद्धू को लोग क्रिकेटर के रूप में जानते हैैं या कॉमेडियन के रूप में। उन्होंने आम आदमी पार्टी की चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची को फ्लाप करार दिया।

पढ़ें : सीएम कैंडिडेट बनाना तो दूर सिद्धू को विस चुनाव में टिकट भी नहीं देगी 'आप'

कैप्टन आप से नाराज चल रहे पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को अपना अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि छोटेपुर का कांग्रेस में स्वागत है। उन्होंने कहा कि छोटेपुर, परगट सिंह समेत आप का विरोध करने वाला नेता कांग्र्रेस में आना चाहता हैं तो वह उसका स्वागत करेंगे। छोटेपुर से अपने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए कैप्टन ने उन्हें अच्छा इंसान तो बताया, लेकिन बाद में यह भी स्पष्ट किया कि वह आप नहीं छोड़ेंगे।

पढ़ें : सुखबीर बोले, पंजाब सरकार नशा मुक्ति केंद्र में भगवंत मान के इलाज को तैयार

कैप्टन ने इस बात का भी खुलासा किया कि इस उन्हीं को टिकट दिया जाएगा। जो टिकट के लिए पार्टी के प्रोफार्मे पर आवेदन करेंगे। आवेदन नहीं करने वाले को टिकट नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही आल इंडिया कांग्र्रेस कमेटी पंजाब में उम्मीदवारों को लेकर सर्वे करवाएगी।

पढ़ें : कैप्टन बोले, आप ने नवजोत सिद्धू को नीचा दिखाया

सर्वे रिपोर्ट का टिकट बंटवारे में ध्यान रखा जाएगा, जबकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रशांत किशोर की आईपैक भी एक सर्वे करवा रही हैं। सीएम उम्मीदवार संबंधी पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि चूंकि मुकाबला क्षेत्रीय पार्टियों से हैं और क्षेत्रीय पार्टियां पहले ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर देती हैं, इसलिए जरूरी हैं कि कांग्र्रेस को भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए। दरअसल, अब की राजनीति पालिसी बेस्ड नहीं बल्कि फेस बेस्ड हो गई हैं।

पढ़ें : SYL पर 'आप' का नया पैंतरा, अब पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।