विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुखबीर ने कहा- पंजाब में सिर्फ पंजाबी करेंगे राज, बाहरी नेताओं की नहीं गलेगी दाल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2016 09:36 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2016 09:53 AM (IST)

पंजाब के उपमुख्‍यमंत्री और शिकद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में सिर्फ पंजाबी राज करेंगे, बाहरी नेताओं की यहां दाल नहीें गलने वाली।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : 'न खूनी पंजे का न टोपी वालों का, पंजाब सिर्फ पंजाबियों का' नारे के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने राज्य में 'यूथ फार पंजाब अभियान'की शुरुआत की। उपमुख्यमंत्री एवं शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में राज सिर्फ पंजाबी ही कर सकते हैं। अपनों और बेगानों में ज़मीन-आसमान का फर्क है। बाहरी नेताओं की यहां दाल नहीं गलेगी।

रैली को संबोधन करने वाले सभी वक्ताओं ने पंजाब व पंजाबियों के नारे लगाते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के यूपी, बिहार और दिल्ली के नेताओं पर खूब तंज कसे। इस मौके पर सुखबीर बादल ने नौजवानों को पंजाब-विरोधी पार्टियों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का 2017 में सफाया करने का आह्वान किया।

पढ़ें : कैप्टन अमरिंदर बोले, निकल चुकी है नवजोत सिंह सिद्धू की हवा

'न खूनी पंजे का न टोपी वालों का, पंजाब सिर्फ पंजाबियों का' नारे के साथ यूथ फार पंजाब मुहिम का आगाज

उन्होंने कहा कि पंजाब की गठबंधन सरकार ने पिछले नौ सालों में सूबे को बमुश्किल विकास के पथ पर अग्रसर किया है, लेकिन सत्ता भूखी की कांग्र्रेस व आम आदमी पार्टी पंजाबियों को बदनाम और गुमराह करके राज करने के सपने देख रही हैं।

आप व कांग्रेस के यूपी, बिहार व दिल्ली के नेताओं पर कसे तंज

सुखबीर ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल की नौजवान शक्ति का कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सामना नहीं कर सकती। इस बार पार्टी की हैट्रिक बनाने में नौजवानों की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के दिल्ली के नौजवानों को किए गए झूठे वादों के मुकाबले पंजाब में सवा लाख नौजवानों को नौकरियां दी गई हैं। इतनी ही और नौकरियों की प्रक्रिया जारी है।

पढ़ें : पंजाब में शिअद-भाजपा में ठनी, सांपला ने कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सुखबीर ने कहा कि यदि गलती से आम आदमी पार्टी पंजाब की सत्ता पर काबिज हो गई तो विकास की जगह विनाशलीला शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने अपनी मेहनत के दम पर दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन कांग्रेस और आप के नेता पंजाब और पंजाबियों को नशेड़ी कह कर बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की चल रही भर्ती में एक लाख नौजवानों के डोप टेस्ट में एक प्रतिशत से भी कम फेल हुए हैं। अब तो केंद्र सरकार ने भी माना है कि नशे में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा यूथ अकाली दल के वर्करों का आह्वान किया कि वह मतदान तक पंजाब के हर कोने में फैल जाएं और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

मजीठिया ने कहा-आशीष खेतान नहीं शैतान है, केजरी झूठे

यूथ अकाली दल के प्रधान और राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर जमकर तंज कसे। उन्होंने आशीष खेतान को पंजाब और सिख विरोधी करार देते हुए आशीष शैतान का नाम दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लूट-खसूट करने वाली पार्टी है और इसके नेता अलग-अलग धर्मों का निरादर करने में सबसे आगे हैं।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल को झूठा, फरेबी और नटवरलाल बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाबियों को बदनाम करने से बाज आएं। केजरी की तुलना इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि जैसे पंजाब और सिखों पर हमले करने वाली कांग्रेस पार्टी का लोगों ने सफाया किया है वैसा ही हाल आप का होगा।

---------

श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में नशे कर बैठे थे पकड़ा गया था मान : मजीठिया

'आप' सांसद भगवंत मान को आड़े हाथ लेते हुए मजीठिया ने कहा कि आप का यह सांसद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में नशे की हालत में पकड़ा गया था। मजीठिया ने मोदी स्टाइल में उपस्थित नौजवानों से यह पूछा कि क्या वह भगवंत मान के इस झूठ पर भरोसा करते हैं कि उसने पंजाब खातिर अपने परिवार को छोड़ा तो भीड़ में से न की आवाज में जवाब मिला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।