Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब बिना इंटरनेट भी कर सकते हैं पेटीएम का इस्तेमाल, ये है तरीका

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sun, 01 Jan 2017 03:10 PM (IST)

    डिजिटल प्लेटफॉरम पेटीएम तो आप सभी इस्तेमाल करते होंगे। नोटबंदी से इसका यूज काफी बढ़ गया है। आज हर छोटी से छोटी जरुरत के लिए लोग पेटीएम से भुगतान कर रह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। डिजिटल प्लेटफॉर्म पेटीएम तो आप सभी इस्तेमाल करते होंगे। नोटबंदी से इसका यूज काफी बढ़ गया है। आज हर छोटी से छोटी जरुरत के लिए लोग पेटीएम से भुगतान कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद से लोगों को जो दिक्कतें आईं, उसमें कई हद तक पेटीएम ने ही लोगों की मदद की है। पेटीएम की मदद से लोगों का काफी काम आसान हुआ है। ये तो हम सभी जानते हैं कि पेटीएम एक ऑनलाइन पेमेंट वॉलेट है, जिसका इस्तेमाल इंटरनेट के द्वारा ही किया जा सकता है। लेकिन अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा न हो, तब आप क्या करेंगे? इसी के चलते हम आपको एक ऐसा तरीका भी है, जिसे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेटीएम से भुगतान किया जा सकता है।

    कैसे करें बिना इंटरनेट पेटीएम से भुगतान?

    पेटीएम को बिना इंटरनेट के इस्तेमाल करने के लिए कंपनी ने एक टोल फ्री नंबर 1800 1800 1234 जारी किया है। यूजर को अपना पिन सेट करने के लिए इस पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से कॉल करना होगा। इसके बाद आपको एक वॉयस मैसेज मिलेगा, जिसमें आपको एक कॉल बैक आने की बात की जाएगी। इसके बाद आप अपना पिन सेट कर सकते हैं। इसके बाद आप भुगतान कर सकते हैं।

    तो देखा आपने अब ऑनलाइन भुगतान के लिए अब आपको पेटीएम से रिचार्ज करने व दुकान आदि में अपना बिल चुकाने के लिए इंटरनेट की जरुरत नहीं पड़ेगी। आप बिना इंटरनेट के भी भुगतान कर सकते हैं।