Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    29 रुपये में इस तरह मिल सकता है एयरटेल का 1जीबी 3जी/4जी डाटा, वैलिडिटी 28 दिन

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 11 Oct 2016 12:00 PM (IST)

    रिलायंस जिओ के बाद से ही टेलिकॉम कंपनियां सस्ते से सस्ता प्लान लांच कर रही हैं। भारतीय बाजार में प्राइस वार चल रहा है जिसका सीधा फायदा यूजर्स को मिल र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रिलायंस जिओ के बाद से ही टेलिकॉम कंपनियां सस्ते से सस्ता प्लान लांच कर रही हैं। भारतीय बाजार में प्राइस वार चल रहा है जिसका सीधा फायदा यूजर्स को मिल रहा है। महंगे से महंगे टैरिफ प्लान अब सस्ते हो रहे हैं। कंपनियां यूजर्स के मुताबिक प्लान पेश कर रही है। यही नहीं, बाजार में कम कीमत के और अधिक फायेदेमंद टैरिफ प्लान उपलब्ध कराने की होड़ मची है। एयरटेल और बीएसएनएल जैसी कंपनियां भी अपने यूजर्स के लिए नए प्लान ला रही है।

    एयरटेल ने अपने डाटा प्लान में सामान कीमत में अधिक इंटरनेट डाटा ऑफर करना शुरू कर दिया है। यही नहीं, डाटा पैक्स के रेट्स भी काफी कम कर दिए हैं। एयरटेल के 29 रुपये के रिचार्ज में पहले 75एमबी 3जी डाटा मिलता है जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। लेकिन हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 29 रुपये के रिचार्ज में 1जीबी 3जी/4जी डाटा मिल जाएगा जिसकी वैधता 28 दिनों होगी।

    1. इसके लिए आपको सबसे पहले 96 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

    2. इसके बाद अपने फोन से *121*111# टाइप कर एंटर प्रेस करें।

    3. फिर आपके फोन पर एक पॉपअप आएगा, जिसमें से आपको 29 रुपये सेलेक्ट करना होगा।

    4. ध्यान रहे कि आपके फोन में कम से कम 29 रुपये जरुर होने चाहिए।

    5. इसके बाद आपके फोन पर एक मैसेज आएगा कि आपके खाते में 75 एमबी 3जी डाटा क्रेडिट कर दिया गया है।

    6. जब आप अपने फोन में डाटा बैलेंस चेक करेंगे तो उसमें 1.1 जीबी डाटा होगा जिसकी वैधता 30 दिनों की होगी।

    यह भी पढ़े,

    अरे वाह! महज 49 रुपये में मिलेगा ब्रैंड न्यू iPhone7, जानें कैसे

    खुशखबरी! महज 1 रुपये में आईडिया दे रही है अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा

    इन नंबर्स से आ रही है कॉल तो बिल्कुल न उठाएं, हो सकती है पाकिस्तानी साजिश