Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं लेने पर जानें क्या होगा जियो यूजर्स का

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 23 Feb 2017 11:00 AM (IST)

    जर्स 1 मार्च से 31 मार्च तक इस सेवा का सब्सक्रीप्शन ले सकते हैं। अगर यूजर ने इस सेवा को समय रहते सब्सक्राइब नहीं किया, तो उनका नंबर जियो के प्रीपेड या ...और पढ़ें

    जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं लेने पर जानें क्या होगा जियो यूजर्स का
    जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं लेने पर जानें क्या होगा जियो यूजर्स का

    नई दिल्ली। रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने यूजर्स के लिए प्राइम सब्सक्रीप्शन प्लान का ऐलान किया है। इसके तहत यूजर्स 1 अप्रैल 2018 तक जियो के हैप्पी न्यू ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। जियो ने यह ऐलान 170 दिनों में 10 करोड़ ग्राहक जोड़ने के मौके पर किया है। इसमें यूजर्स को एक साल के लिए 99 रुपये की सब्सक्रीप्शन फीस और प्रति महीने 303 रुपये देने होंगे। इससे यूजर्स अगले 12 महीने तक फ्री सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

    अगर नहीं लिया प्राइम सब्सक्रीप्शन तो? यूजर्स 1 मार्च से 31 मार्च तक इस सेवा का सब्सक्रीप्शन ले सकते हैं। अगर यूजर ने इस सेवा को समय रहते सब्सक्राइब नहीं किया, तो उनका नंबर जियो के प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन में बदल जाएगा। इसके साथ ही उन्हें जियो के टैरिफ प्लान के आधार पर बिल भरना होगा या रिचार्ज कराना होगा। कंपनी ने सितंबर में ही कुछ टैरिफ प्लान पेश किए थे। आपको बता दें कि इस दौरान यूजर की वॉयस कॉलिंग फ्री होगी, लेकिन उन्हें इंटरनेट डाटा के लिए कीमत चुकानी होगी।

    क्या है टैरिफ प्लान? इन प्लान्स के तहत 50 रुपये में 1 जीबी 4G डाटा दिया जाएगा। 999 रुपये में 10 जीबी डाटा दिया जाएगा, जो रात में अनलिमिटिड होगा। 1499 रुपये में 20 जीबी डाटा (रात में अनलिमिटिड 4G) दिया जाएगा। वहीं, 2499 रुपये में 35 जीबी डाटा (रात में अनलिमिटिड 4G) दिया जाएगा।

    क्या है प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान? इस ऑफर को जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम का नाम दिया गया है, जिसके अंतर्गत मौजूदा जियो यूजर्स 31 मार्च तक enroll करवा सकते हैं। जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम में enroll करवाने पर जियो यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप बेनिफिट प्राप्त होंगे। इसके अंतर्गत उन्हें वह सभी सेवाएं मिलेंगी, जो वो अभी तक हैप्पी नई ईयर प्लान के तहत इस्तेमाल करते आ रहे हैं| इसके लिए यूजर्स को मात्र 99 रुपये प्रतिवर्ष देने होंगे। प्राइम मेंबर्स के लिए 303 रुपये प्रति महीने का प्लान दिया जाएगा। प्राइम मेंबर्स को जियो मीडिया बुके मिलेगा। उन्हें एक साल के लिए और न्यू ईयर ऑफर यानी फ्री सर्विस मिलेगी। 1 से 31 मार्च 2017 तक जियो प्राइम मेंबरशिप दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अन्य ऑपरेटर्स के मुकाबले रिलायंस जियो रोजाना 20 फीसदी ज्यादा डाटा ग्राहकों को देगा। साथ ही मौजूदा टैरिफ प्लॉन को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस तरह मौजूदा जियो यूजर्स 10 रुपये रोजाना देकर हैप्पी न्यू ईयर प्लान को चालू रख सकेंगे। इस मेंबरशिप प्रोग्राम में आगे भी डील्स और ऑफर्स आते रहेंगे। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें की यह मेंबरशिप प्रोग्राम सीमित समय यानि केवल 31 मार्च 2017 तक के लिए उपलब्ध है। इसमें मेंबरशिप प्रोग्राम में आप 1 मार्च 2017 से enrollment करवा सकते हैं। इसमें खुद को enroll करवाने के लिए आप my jio एप का इस्तेमाल कर सकते हैं या jio.com वेबसाइट पर जा सकते हैं। या किसी भी जियो स्टोर पर खुद को enroll करा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े,

    Xiaomi Redmi Note 4 के सभी मॉडल्स महज 10 मिनट में हो गए आउट ऑफ स्टॉक, जानें कब है अगली सेल

    HTC स्मार्टफोन बाजार से हटाएगी 10000 रुपये से कम कीमत वाले हैंडसेट्स

    सरकार बना रही ऑनलाइन पेमेंट को आसान, इन टूल्स से कैशलैस लेनदेन हो रहा कामयाब