Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेस्टिव धमाका, अब आधी कीमत में मिलेंगे सैमसंग स्मार्टफोन्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 11 Oct 2016 01:00 PM (IST)

    क्या आप भी इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं। अगर हां, तो हम आपको एक ऐसी खबर देने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप बेहद खुश हो जाएंगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या आप भी इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं। अगर हां, तो हम आपको एक ऐसी खबर देने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप बेहद खुश हो जाएंगे। दरअसल, सैमसंग कंपनी यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। जिसमें आप सैमसंग मोबाइल आधी कीमत में खरीद सकते हैं। ये ऑफर उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है जो सैमसंग स्मार्टफोन के फैन है और उन्हें खरीदना चाहते हैं। तो चलिए आपको बता देते हैं कि कंपनी कौन-कौन सा स्मार्टफोन आधी कीमत में दे रही है।

    गैलेक्सी नोट 5:

    इस फोन में 5.7 इंच क्वाड एचडी सुपर AMOLED डिस्पले दी गई है। ये फोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। इसके साथ ही गैलेक्सी नोट 5 में 64 बिट 2.1 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7420 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 एमपी ऑटोफोकस रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    गैलेक्सी एस6:

    इस फोन में 5.1 इंच की डिस्पले दी गई है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 1440पी है। ये फोन 2.1 गीगाहर्ट्ज एक्सीनॉस प्रोसेसर से लैस है। ये फोन एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16एमपी रियर कैमरा और 5एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2जी/3जी/4जी LTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    गैलेक्सी एस5:

    सैमसंग गैलेक्सी एस5 में 5.1 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है जिसे 64 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। ये फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े,

    एचटीसी 10 की कीमतों में हुई 5000 रुपये की कटौती, 12 अल्ट्रापिक्सल कैमरा और 4 जीबी रैम से है लैस

    वोडाफोन लाया प्रीपेड यूजर्स के लिए वोडाफोन फ्लैक्स, फायदेमंद हैं प्लान्स

    एयरटेल का दिवाली धमाका, पूरे एक साल के लिए दे रही 4जी डाटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा