Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तांत्रिक झाड़फूंक के बहाने करता रहा तीन लड़कियों से दुष्कर्म, गिरफ्तार

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2016 11:17 AM (IST)

    तीन लड़कियों से एक तांत्रिक पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप लगा है। अारोप है कि अश्लील फोटो बनाकर उसने ब्लैकमेल भी किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इलाहाबाद (जेएनएऩ)। नैनी के राम नगर में एक ही परिवार की तीन लड़कियों से एक तांत्रिक पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि अश्लील फोटो बनाकर उसने ब्लैकमेल भी किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सच्चाई का पता लगा रही है।


    रामनगर नैनी निवासी एक शख्स का आरोप है कि उनके पिता ने कई साल पहले नया घाट अयोध्या फैजाबाद निवासी एक बाबा को जमीन दी थी। वहां वह प्रवचन सुनाया करता था। 2008 के बाद वह मकान बनवाकर रहने लगा। झाड़-फूंक के बहाने बाबा उसकी 15 साल की बेटी, 11 साल की भतीजी और 17 साल की भांजी को कमरे में बुलाता था और वहां बेहोश कर शारीरिक संबंध बनाता था। सप्ताह भर पहले बाबा ने भांजी को नकदी व गहने लेकर साथ भागने के लिए कहा तो इसकी जानकारी आइजी को दी गई।

    फिर नैनी थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। तीन दिन पहले परिजन लड़कियों के साथ महिला थाने पहुंचे और फिर सीओ ट्रैफिक के सामने बयान दिया। उन्होंने इसकी जांच शुरू की। इसके बाद तांत्रिक को हिरासत में ले लिया गया। सीओ ट्रैफिक अल्का भटनागर का कहना है कि बाबा ने जमीन संबंधी विवाद में झूठे आरोप की बात कही है। एसपी यमुनापार एके राय का कहना है कि हर बार शिकायती पत्र में अलग-अलग आरोप लगाए जाते रहे। कभी बाबा के बेटे पर तो कभी उसके पूरे परिवार पर। जांच रिपोर्ट आने के बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी।

    पढ़ें- शादी के लिए अब निकाल सकेंगे ढाई लाख, बैंकों के पास पहुंचा अादेश

    पढ़ें- नोटबंदी का असर - अब एक दिसंबर तक लीजिये टोल फ्री का मजा

    पढ़ें- नोटबंदी : कम से कम किसानों को तो छूट दे सरकार : अखिलेश यादव

    पढ़ें- मौलाना राबे हसन नदवी पांचवीं बार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष

    पढ़ें- नोटबंदी : विवाह के सात फेरे से पहले पूरा पूरे करने होंगे आरबीआई के सात वचन

    पढ़ें- बैंकों का खजाना खाली देख दिन भर होता रहा हंगामा, टूटते रहे सब्र के बांध

    पढ़ें- नोटबंदी से परेशान गरीब, किसान और मजदूरों के साथ सहानुभूति बरतें-अखिलेश

    पढ़ें- शहीदी दिवस पर घोषित अवकाश 24 नवंबर के बजाय अब चार दिसंबर

    पढ़ें- एबीवीपी रैलीः शिक्षा को चुनावी एजेंडे का हिस्सा बनाओ और बाज़ारीकरण रोको

    खबरें और भी