विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध पिस्टल के साथ अभिनेत्री मोनिका बेदी के बाउंसर्स गिरफ्तार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2016 03:46 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jul 2016 03:53 PM (IST)

बुलंदशहर में मोनिका बेदी के तीन बाउंसर्स को पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया। इनके पास गैर लाईसेंसी पिस्टल मिलने पर इनकी गिरफ्तारी की गयी है।

News Article Hero Image

बुलंदशहर (जेएनएन)। माफिया डॉन अबु सलेम की प्रेमिका रही अभिनेत्री मोनिका बेदी के बाउंसर्स को कल पुलिस ने अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। मोनिका बेदी को यह तीनों अलीगढ़ में छोडऩे के बाद इनोवा से दिल्ली जा रहे थे।

डॉन अबु सलेम की पूर्व प्रेमिका मोनिका बेदी एक बार फिर से चर्चा में है। कल रात बुलंदशहर में मोनिका बेदी के तीन बाउंसर्स को पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया है। बुलंदशहर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने चैकिंग के दौरान एक इनोवा कार में सवार तीन बाउंसर को अरेस्ट किया है। इनके पास गैर लाईसेंसी पिस्टल मिलने पर इनकी गिरफ्तारी की गयी है। एसएसपी वैभव कृष्ण कल शाम को दिल्ली-कानपुर नेशनल हाइवे पर जब चैकिंग के लिए निकले तो उन्होने चैक-प्वाइंट पर वहां से गुजर रही एक इनोवा कार को रूकवाया।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है मोनिका बेदी क्यों गई थीं वृन्दावन?

कार में तीन युवकों के साथ ड्राइवर था। तलाशी लेने पर गाड़ी में एक राइफल, एक पिस्टल और एक वॉकी-टाकी मिला। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह तीनों फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी के बाउंसर्स हैं और मोनिका को अलीगढ़ में छोडऩे के लिए गये थे। मोनिका अलीगढ़ में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने आईं थी। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक दिल्ली निवासी अमित शर्मा, ललित सिंघल और धर्मेन्द्र सिंह है।

यह भी पढ़ें- मोनिका का अबू सलेम से कोई लेना देना नहीं

इनके पास मिली राइफल का लाईसेंस उनके पास है जबकि यह तीनों पिस्टल का लाईसेंस नहीं दिखा सके। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर इन युवकों के अबु सलेम से संबध होने की बात को सिरे से खारिज किया है। मोनिका के अबु सलेम की प्रेमिका होने के कारण पुलिस गंभीरता से इन तीनों युवकों का इतिहास खंगाल रही है। पिस्टल का लाईसेंस घर पर भूल जाना बताया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।