विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश सरकार में बहन-बेटियों का चीरहरण: सुरेश राणा

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 08:19 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक सुरेश राणा ने कहा कि अखिलेश सरकार में पूरे प्रदेश में बहन-बेटियों का चीरहरण हो रहा है। मुख्यमंत्री आंख-कान बंद किए हैं।

News Article Hero Image

बुलंदशहर (जेएनएन)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक सुरेश राणा ने कहा कि अखिलेश सरकार में पूरे प्रदेश में बहन-बेटियों का चीरहरण हो रहा है। मुख्यमंत्री आंख-कान बंद किए हैं। हाईवे पर दरिंदगी से देश व विदेश में उप्र शर्मशार हुआ पर इस घिनौने कृत्य पर मुख्यमंत्री और मंत्री आजम खां का बयान पीडि़तों का अपमान व दर्द देने वाला है। अब मुख्यमंत्री को पुलिसिया लीपापोती की बजाय सीबीआइ जांच करानी चाहिए, तभी पीडि़तों को न्याय मिलेगा।

बुलंदशहर कांड का मुख्य आरोपी सलीम बावरिया पूरे गैंग के साथ गिरफ्तार

मां-बेटी से दङ्क्षरदगी के विरोध में बुधवार को मलका पार्क में पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राणा ने कहा कि मां-बेटी से दरिंदगी को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं लेकिन इस विभत्स घटना पर अखिलेश यादव व कैबिनेट मंत्री आजम खां राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में बहन-बेटियों से दरिंदगी की घटनाएं हो रही है। बेटियां स्कूल जाने से डर रही हैं।

बुलंदशहर के मां-बेटी कांड को लेकर प्रदर्शन करेगी भाजपा

पर जनता अब बहन-बेटियों का चीरहरण बर्दाश्त नहीं करेगी और इस आतताई सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के संज्ञान लेने से पुलिस ने लीपापोती कर खुलासा तो कर दिया है, लेकिन बिना सीबीआइ जांच के पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिल सकता। मंत्री आजम खां के बयान पर मुख्यमंत्री की चुप्पी इशारा करती है कि उनकी सहमति से ही बयान दिया गया।

कांग्रेस नेता के विवादित बोल, कहा- 'रेप तो चलते रहते हैं'

प्रदेश उपाध्यक्ष कांता करदम ने कहा कि घटना प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है। पुलिस की मनगढ़ंत कहानी से सीबीआइ जांच ही पर्दा उठा सकती है। दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने आर्थिक मदद के नाम पर प्रदेश सरकार पर पीडि़तों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।