विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध कब्जे हटवाने के लिए एक माह का अभियान चलाया जाएगा: शिवपाल

By Ashish MishraEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2016 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 05:11 PM (IST)

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारी उल्टा काम कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई होगी। अवैध कब्जे हटवाने के लिए एक महीने का अभियान चलाया जाएगा।

News Article Hero Image

एटा (जेएनएन)। अवैध कब्जों और गड़बड़ अधिकारियों को लेकर गरमाए चल रहे समाजवादी पार्टी के माहौल में सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने फिर कहा कि कुछ अधिकारी उल्टा काम कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध कब्जों को हटवाने के लिए एक महीने का अभियान चलाने की बात भी कैबिनेट मंत्री ने कही।

पढ़ें- दिसंबर में चुनाव की संभावना पर सपा ने शुरू की तैयारी

जिला पंचायत परिसर में कन्या विद्या धन वितरण समारोह में आए लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री श्री यादव ने अधिकारियों को कठघरे में लाते हुए कहा कि 35 साल से लंबित राजस्व संहिता को सपा सरकार ने लागू किया। लेकिन तहसीलों पर इसका काम ठीक नहीं चल रहा है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपालों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मेरे कहने के बावजूद कुछ अधिकारी उल्टा काम कर रहे हैं। पार्टी मुखिया मुलायम सिंह द्वारा उन्हें लेकर हाल में दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नेताजी समाजवादी पार्टी और समाजवादी परिवार के मुखिया हैं। उनका इशारा हम सभी के लिए आदेश है और उसे माना जाएगा। अवैध कब्जों की बात मानते हुए साफ तौर पर कहा कि अभियान चलाकर कब्जे हटवाए जाएंगे, सभी को न्याय दिलाया जाएगा। चुनावी माहौल को देखते हुए यह कहना भी न भूले कि आजादी से आज तक जितना काम नहीं हुआ, उतना इस सपा सरकार में कराया गया है। इससे पहले लोक निर्माण मंत्री ने कन्या विद्या धन योजना के तहत 813 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए।

पढ़ें-मुलायम हुए कठोर -बोले शिवपाल यादव हटे तो पार्टी की ऐसी-तैसी हो जाएगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।