विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिसंबर में चुनाव की संभावना पर सपा ने शुरू की तैयारी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2016 05:14 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2016 05:34 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से संगठन व विभिन्न पदों पर आसीन ओहदेदारों को भेजे गये निर्देश में कहा गया है कि दिसंबर में विधानसभा चुनाव की संभावना है।

News Article Hero Image

लखनऊ (परवेज अहमद)। प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी दिसंबर में चुनावी डुगडुगी की संभावना के आधार पर लाव-लश्कर दुरुस्त कर रही है। एक से सात सितंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविरों में प्रत्याशियों, विधायकों और क्षेत्रीय मंत्रियों को मौजूद रहने की हिदायत दी गयी है। शिविरों की निगरानी प्रेक्षक भी तैनात किये गए हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से संगठन व विभिन्न पदों पर आसीन ओहदेदारों को भेजे गये निर्देश में कहा गया है कि दिसंबर में विधानसभा चुनाव की संभावना है।

मुलायम हुए कठोर -बोले शिवपाल यादव हटे तो पार्टी की ऐसी-तैसी हो जाएगी

ऐसे में बूथ कमेटियों के गठन के साथ विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रशिक्षण शिविर लगाये जाएं। जिन जिलों में पांच से कम विधानसभा क्षेत्र हैं, वहां एक दिन छोड़कर शिविर लगाये जाएं। अन्य क्षेत्रों में एक दिन में एक ही विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाए। इसमें कम से कम तीन हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी समाजवादी पार्टी

यादव ने कहा है कि 'एक बूथ-बीस यूथ' की बूथ कमेटियां गठित की जानी है, मगर अब तक 315 विधानसभा क्षेत्रों में ही कमेटियां बनी हैं। बचे हुए क्षेत्रों में 20 अगस्त कमेटियां गठित कर लेने की हिदायत दी गई है। प्रदेश सचिव व विधान परिषद सदस्य एसआरएस की ओर से जिलाध्यक्षों को भेजे गये मुख्यमंत्री अख्रिलेश यादव के पत्र में कहा गया है कि समाजवादी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य कराए हैं, उनके होर्डिंग, बैनर प्रभावी ढंग से लगाये जाएं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें।

नवरात्र में शुभ मुहूर्त में दौड़ेगा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चुनावी रथ

बूथ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी बतायें

विधायक, प्रत्याशी और जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि वह बूथ कमेटियों के सदस्यों को साफ शब्दों में यह बतायें कि मतदान के दिन और उससे पहले उन्हें क्या-क्या कार्य करने हैं, उनका उत्तरदायित्व क्या है। बूथ कमेटी के सदस्यों की दिक्कतों को भी सुनकर उसे अतिशीघ्र सुलझाया जाए।

प्रत्याशी को ही मुलायम, अखिलेश समझें कार्यकर्ता

विधायक भी लगाएं होर्डिग

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों को भी निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं और कराये गये हैं, उसकी जानकारी देने वाले बोर्ड क्षेत्र में लगाये जाएं। सरकार की समाजवादी पेंशन, किसानों की आर्थिक मदद और केन्द्र सरकार के सौतेलेपन का प्रचार करने को कहा गया है।

घोषणा पत्र योग्य समस्या जानें

विधायकों व प्रत्याशियों से कहा गया है कि वह इन्ही प्रशिक्षण शिविरों में यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि अब मुख्य समस्या क्या है ताकि उसे पार्टी चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा बनाकर विपक्षी दलों को उसका जवाब दे सके। सपा प्रदेश सचिव एसआरएस यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश जिलाध्यक्षों व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को भेज दिये गये हैं। बूथ प्रशिक्षण शिविर एक से सात सितम्बर तक पूरा करा लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।