Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टिकट पर मची रार पर बोले राम गोपाल, अखिलेश की जारी सूची ही असली

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 30 Dec 2016 05:18 PM (IST)

    राम गोपाल से साफ कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिन नामों की घोषणा की है, वही सूची असली है। वही नाम असली है। यही लोग चुनाव लड़ेंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फर्रुखाबाद (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में टिकट वितरण के मामले में लगी आग को आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने और हवा दे दी है। राम गोपाल से साफ कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिन नामों की घोषणा की है, वही सूची असली है। वही नाम असली है। यही लोग चुनाव लड़ेंगे।

    राज्यसभा सदस्य राम गोपाल यादव ने फर्रुखाबाद में कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल रात जो सूची जारी की है, वहीं असली सूची है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने जिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, वही असली हैं। राम गोपाल ने भी उस सूची पर अपनी मुहर लगा दी है।

    मुलायम सिंह यादव ने राम गोपाल को लखनऊ बुलाया

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में एक ही व्यक्ति अखिलेश यादव के खिलाफ लगातार षडयंत्र कर रहा है। वह भी ऐसा व्यक्ति है कि जिसके पास दस वोट भी नहीं हैं। व्यक्ति का नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हर कोई उसे जनता है,अपनी जुबान से वह उसका नाम नहीं लेना नहीं चाहते हैं।

    मुख्यमंत्री अखिलेश ने जारी की सपा के 235 उम्मीदवारों की नई सूची

    वह नेता पार्टी के बाहर का आदमी नही है। उनकी तो इतनी भी हैसियत नही किसी विधानसभा मे 10 वोट भी डलवा ले। इस एक व्यक्ति के कहने पर नेताजी ने अखिलेश को पद से हटाया। विवाद की यही जड़ है। पार्टी मे अब समझौते का कोई भी संभावना नहीं है। नेता जी ने एक जनवरी को बैठक के लिए बुलाया था।

    खबरें और भी

    टिकट पर रार : सपा की सूची में फिर से फेरबदल होने की संभावना

    राम गोपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के साथ है। इस बार के विधानसभा चुनाव के बाद ही समाजवादी पार्टी का एक नया स्वरूप सबके सामने होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे पहले भी अखिलेश के साथ थे और आज भी हैं। उन्होंने कहा कि वह तो मुख्यमंत्री के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

    टिकट वितरण से मुख्यमंत्री अखिलेश असंतुष्ट नहीं : बेनी

    जो व्यक्ति खुद चुनाव नही लड़ सकते, वही टिकट को लेकर काफी लड़ाई करवा रहे हैं। राम गोपाल ने कहा कि अब जो भी अखिलेश के विरोधी है,वह हमारे विरोधी हैं। सीएम अखिलेश की सूची के प्रत्याशियों को मेरा समर्थन है।

    तो अखिलेश के प्रत्याशी चलाएंगे साइकिल

    चुनाव निशान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग तय करेगा कि सपा के सिंबल पर अखिलेश के प्रत्याशी लड़ेंगे या नेता जी के।

    टिकट कटने से नाराज प्रत्याशियों के समर्थकों का विरोध सड़क पर उतरा