विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वांचल के बाहर से बनी खाट पर छह को चौपाल लगाएंगे राहुल गांधी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 03 Sep 2016 09:24 AM (IST)Updated: Sat, 03 Sep 2016 12:12 PM (IST)

राहुल गांधी की किसान चौपाल के लिए तीन से चार हजार नई खाट कल तक पूर्वांचल के बाहर से बनकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कुशीनगर (अजय कुमार शुक्ल)। महात्मा बुद्ध की स्थली कुशीनगर के पडरौना में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चौपाल के लिए खास खाट पूर्वांचल के बाहर से तैयार होकर आएगी। कांग्रेस की टीम युवराज राहुल गांधी की इस खाट चौपाल को सफल बनाने की तैयारी में पूरी तरह जुटी है।

राहुल गांधी की किसान चौपाल के लिए तीन से चार हजार नई खाट कल तक पूर्वांचल के बाहर से बनकर आएंगी। खाट कहां बन रही हैं इस प्रश्न पर कांग्रेस के जिम्मेदार चुप्पी साध लेते हैं, सिर्फ इतना कहते हैं कि यह रणनीति का हिस्सा है।

राहुल के दिल्ली जाने से पहले अमेठी में लगे मुर्दाबाद के नारे

कुशीनगर के लीलावती स्टेडियम में छह सितंबर की शाम खाट चौपाल में करीब 10 हजार किसानों के बैठने के लिए 3000-4000 खाट की जरूरत है। इस चौपाल में राहुल किसानों के साथ खाट पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और अपना संदेश देंगे। चौपाल को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं को किसानों से संपर्क तेज करने के लिए कहा गया है।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में अब घरों में खाट परंपरा धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। ऐसे में तीन से चार हजार खाट का इंतजाम किसी मुसीबत से कम नहीं है। राहुल की चौपाल में बिछने वाली खाट भी मामूली नहीं होगी अपितु रस्सी वाली खाट (रस्सी से बुनी गई चारपाई) होगी।

तस्वीरों में देखें-नए सपने लेकर अपनों के बीच राहुल गांधी

इसकी गोरखपुर-बस्ती में इसकी अनुपलब्धता को देखते हुए अब इसे बाहर से मंगाने का निर्णय लिया गया है। संकेत मिले हैं कि बाहर से मंगाई जा रही खाट छह सितंबर को ही आएगी। यहां के बाद सभी खाट चौपालों में उन्हीं खाट का इस्तेमाल होगा।

देवरिया के रुद्रपुर की एक दलित बस्ती से शुरू होने वाली राहुल गांधी की किसान पदयात्रा महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पहुंचेगी। यहां लीलावती स्टेडियम में राहुल की इस यात्रा की पहली खाट चौपाल शाम 5.30 बजे लगेगी। किसानों को जोडऩे के लिए कांग्रेसी गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। चौपाल में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी किसानोंं से सीधी बात करेंगे। इस दौरान वह उनका दुख- दर्द बांटकर कांग्रेस के पाले में खड़ा करने का प्रयास करेंगे।

मोदी सरकार के खिलाफ सदन से सड़क तक लड़ेगी कांग्रेस : राहुल

राहुल गांधी की खाट चौपाल की शुरूआत बुद्ध की धरती से शुरू होगी, इसलिए पार्टी के जिम्मेदार कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहते। वह पहली चौपाल की गूंज उत्तर प्रदेश से लेकर देश में सुनाने की जुगत में लगे हैं। यही वजह है कि चौपाल से पांच दिन पूर्व यहां पहुंचे पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टीजनों के साथ बैठकर इसका पूरा खाका तैयार किया और उस पर कार्य करने की सलाह दी। वह इसके जरिये राहुल गांधी को जड़-जमीन के नेता के रूप में पेश करना चाहते हैं। खाट पर बैठ कर किसानों से अपनी बात रखने के पीछे यही बड़ा कारण भी माना जा रहा है।

अमेठी में राहुल गांधी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, घंटों लगी रही लाइन

खास होगी कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की खाट

यात्रा प्रभारी पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहा कि चौपाल में तीन तरह की खाट रहेगी। वाराणसी से सांसद रहे राजेश मिश्रा ने बताया कि इसमें कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की खाट विशेष होगी। वह सबसे ऊंची होगी। उस पर बैठ कर वह किसानों को संबोधित कर संवाद स्थापित करेंगे। इससे छोटी खाट ठीक राहुल गांधी के खाट के समीप लगेगी, जिस पर चुङ्क्षनदा किसान बैठेंगे। उससे छोटी खाट पर बाकी सभी किसान बैठेंगे। चौपाल में तीन से चार हजार खाट बाहर से आएंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।