विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाली देने वाले मंत्री राधेश्याम सिंह को सीएम अखिलेश ने किया तलब

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 31 Jul 2016 12:58 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 31 Jul 2016 05:17 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के कुशीनगर में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उमेश पटेल को धारा प्रवाह गाली देने का आरोप है।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक दलों के बीच गाली देने की होड़ मची है। इन्हीं के बीच कुशीनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री राधेश्याम सिंह ने कुशीनगर के अपर मुख्य अधिकारी को एक मिनट में 13 बार गाली देकर रिकार्ड बनाया है। मंत्री अपने चहेते को काम न देने पर बहुत भड़के थे।

उनके गाली देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सरकार की बहुत किरकिरी हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के कुशीनगर में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उमेश पटेल को धारा प्रवाह गाली देने का आरोप है।

यह भी पढ़ें-मंत्री राधेश्याम सिंह की चल संपत्ति कुर्क करने का आदेश

गाली देने का उनका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस मामले में बेहद गंभीर हैं। उन्होंने गाली देने वाले मंत्री राधेश्याम सिंह को तलब किया है। माना जा रहा है कि इस मामले में राधेश्याम सिंह कल मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उनको सफाई पेश करेंगे। राधेश्याम सिंह को अखिलेश मंत्रिमंडल के छठे विस्तार में बीते वर्ष ही राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। उनकी छवि दंबग नेता की है। अब उनके गाली देने के कृत्य से मुख्यमंत्री बेहद नाराज हैं।अखिलेश यादव ने मंत्री जी लखनऊ पेश होने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें- आदित्य नाथ महंती छोड़कर चुनाव लड़ें तो पता चलेगा विकास : राधेश्याम

कुशीनगर के हाता से विधायक राधेश्याम सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में अपने समर्थकों को ठेका नहीं मिलने से बेहद नाराज राधेश्याम सिंह ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को फोन पर एक मिनट में 13 बार गंदी गालियों का प्रयोग किया। मंत्री जी की गाली और धमकी से सहमे अपर मुख्य अधिकारी मोबाइल बंद करने के बाद लापता हैं। इस पूरे मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

इस मामले में कुशीनगर के एसपी दीपक कुमार भट्ट का कहना है कि मंत्री राधेश्याम सिंह के कुशीनगर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल को गाली और धमकी देने के मामले में शिकायत का इंतजार है। भट्ट ने कहा कि अगर कोई शिकायत मिलेगी तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्रियों में गाली देने की प्रतिस्पर्धा

ऐसा लग रहा है कि नेताओं में गाली देने का कॉम्पटीशन चल रहा हो। इस मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे निकल गया है। अभी कुछ दिनों पहले बीजेपी के एक नेता दयाशंकर सिंह ने मायावती को गाली दी जिसके बाद काफी विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें- सपा के मंत्री ने पंचायत अधिकारी को दी मां-बहन की गालियां, आडियो वायरल

उससे पहले भी कई मामले सामने आये हैं। सपा की बात करें तो इस मामले में नंबर एक पर है। यूपी के कृषि और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह पर गाली देने और धमकाने का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सख्त हिदायत के बावजूद सपा नेता और मंत्री अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कुल 1.12 मिनट के ऑडियो क्लिप में मंत्री ने धाराप्रवाह 13 बार गालियां दी। गालियां भी ऐसी जिन्हें सभ्य समाज में कहा-सुना नहीं जा सकता। सपा राज्यमंत्री ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को अपनी रिश्तेदार को काम देने का कहा था, लेकिन अधिकारी ने वो काम किसी और को दे दिया, यह सुनकर बेहद नाराज मंत्री जी भड़क गए और अधिकारी को जमकर गालियां सुनाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।