विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM अखिलेश की सटीक यार्कर, एक ओवर में झटके दो विकेट

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2016 02:40 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 07:24 PM (IST)

सीएम अखिलेश यादव ने सटीक यार्कर गेंदों से एक ओवर (एक घंटे) में अपनी ही कैबिनेट के दो विकेट (मंत्रियों) ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (धर्मेन्द्र पाण्डेय)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव क्रिकेट में अच्छे आलराउंडर भी हैं। हर वर्ष उनकी टीम सीएम इलेवन जब आइएएस वीक के दौरान चीफ सेकेटरी इलेवन को शिकस्त देती है तो फिर सीएम अखिलेश यादव ही मैन आफ द मैच होते हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार फिलहाल स्लॉग ओवरों में विपक्षी टीम की आक्रामक बल्लेबाजी से बचने के प्रयास में हैं।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबी खनन मंत्री गायत्री प्रजापति बर्खास्त

आज सीएम अखिलेश यादव ने सटीक यार्कर गेंदों से एक ओवर (एक घंटे) में अपनी ही कैबिनेट के दो विकेट (मंत्रियों) को झटका दे दिया। दोनों के स्टंप्स काफी दूर तक जाकर गिरे।

अखिलेश यादव ने आज भूतत्व तथा खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।

गायत्री के बाद अखिलेश ने राजकिशोर सिंह को भी किया बर्खास्त

करीब एक घंटे के अंदर की इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री ने इनको पद से हटाने की संस्तुति की फाइल राज्यपाल राम नाईक के पास भेजने के साथ ही दो मंत्रियों को इनके विभाग का चार्ज भी दे दिया। मूलचंद चौहान को गायत्री प्रसाद प्रजापति के विभाग भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री का मंत्री बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ मुकदमा

अमेठी से पहली बार विधायक बने गायत्री प्रसाद प्रजापति को पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का बेहद ही करीबी माना जाता है। गायत्री को स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी, इसके बाद जल्दी ही उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था।

राज्य निर्वाचन आयुक्त से मंत्री राजकिशोर की शिकायत

बस्ती से विधायक राजकिशोर सिंह प्रदेश में पंचायती राज मंत्री थे। उनको भी आज सीएम अखिलेश यादव ने बर्खास्त कर दिया। दोनों मंत्रियों पर एक घंटे के भीतर कार्रवाई करने के बाद अखिलेश यादव ने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी राज्यपाल राम नाईक को भी दे दी है। उनका मंत्रालय अतिरिक्त रूप में कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी को दिया गया है।

गायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी से भी सपा का भला नहीं होगा : योगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।