विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री को देर से आयी 'गाय और कश्मीर' की याद : अखिलेश

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 09:38 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा 'परिवर्तन यात्रा वालों को इस बार जनता जवाब देगी। यूपी से निकाल देगी। विकास के स्थान पर बहस दूसरी ओर मोडऩे की सच्चाई जनता समझ गयी है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। कुछ दिनों से भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा 'परिवर्तन यात्रा वालों को इस बार जनता जवाब देगी। यूपी से निकाल देगी। विकास के स्थान पर बहस दूसरी ओर मोडऩे की सच्चाई जनता समझ गयी है।

अखिलेश सरकार में बहन-बेटियों का चीरहरण: सुरेश राणा

अली मियां मेमोरियल हज हाउस से पहले जत्थे को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने 'गाय और कश्मीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिक्र कोदेर से दिया गया बयान ठहराया। कहा कि धर्म परिवर्तन, लव जेहाद का शोर किसने मचाया। यह सब विकास पर बहस से ध्यान भटकाने के लिए किया गया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदेश को 'प्रश्न प्रदेश' बताने पर यादव ने कहा कि जनता को पहले यह बतायें कि उनकी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए क्या किया। 73 सांसदों के बावजूद राज्य के कोटे का धन नहीं दिया जा रहा। विधानसभा चुनाव नजदीक है, जनता जवाब देगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश नए सचिवालय भवन पर फहराएंगे तिरंगा

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे वादों का सच जनता के सामने है। इस बार परिवर्तन यात्रा करने वालों को जनता यूपी से बाहर कर देगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों से कहा कि यात्रा पर जा रहे आजमीन घर, परिवार, समाज व देश की खुशहाली की दुआ जरूर करें। दुनिया के सभी धर्म आपस में मिलजुल कर रहने और समाज की खुशहाली का संदेश देते हैं। यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार सभी धर्मो व वर्गो के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। धार्मिक यात्राओं को विशेष महत्व दिया है।

गाय को लेकर केंद्र की राजनीति ठीक नहीं है : अखिलेश

हज हाउसों में कोचिंग शुरू होगी
लखनऊ व गाजियाबाद हज हाउस परिसर में आइएएस, पीसीएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग चलाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि सरकार इसमें मदद करेगी। कहा कि समाजवादी हमेशा अच्छाई फैलाने और बुराई से लडऩे को तैयार रहते हैं। इस मौके पर नदवतुल उलूम के मुखिया मौलाना सैयद मोहम्मद राबे हसनी नदवी और मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत बड़ी संख्या में आलिम मौजूद थे।